– नहीं उठाया जा रहा शहर से कूड़ा- केवल सांकेतिक सफाई कर रहा है नगर निगमसंवाददाता, रांची राजधानी की सफाई व्यवस्था फेल हो गयी है. शहर से कूड़े का उठाव नहीं हो रहा है. दीवाली में लोगों के घरों और दुकानों की सफाई के बाद निकले कूड़े से शहर पटा पड़ा है. रांची नगर निगम द्वारा सफाई का काम केवल सांकेतिक रूप से ही किया जा रहा है. शहर की हर सड़क, हर गली-मोहल्लों में कूड़े का अंबार है. ज्यादातर जगहों पर रखे गये कूड़ेदान को भी हफ्तों से साफ नहीं किया गया है. दीवाली के बाद कचरे की मात्रा में और इजाफा हो गया है. मेन रोड, लालपुर, सर्कुलर रोड, थड़पखना, रातू रोड, कांटाटोली, कोकर, कचहरी, डोरंडा, अपर बाजार, किशोरगंज समेत तमाम इलाके कचरे से पटे पड़े हैं. निगम में की जा रही शिकायतों के बाद भी कूड़े का उठाव नहीं हो रहा है.रोज निकलता है 750 टन कचराशहर से रोज 750 टन कचरा निकलता है. आम दिनों में इसमें से लगभग 500 टन कूड़े का ही उठाव हो पाता है. शेष 250 टन कूड़ा रोज शहर की सड़कों और गलियों-मोहल्लों में ही पड़ा रह जाता है. नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा काम में ढिलाई बरतने से सही तरीके से कूड़े का उठाव नहीं होने के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में हजारों टन कूड़ा जमा हो गया है. फोन कर करें शिकायतशहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए आम आदमी शिकायत कर सकता है. प्रभात खबर द्वारा रांची नगर निगम के सभी 55 वार्डों के सुपरवाइजरों की सूची छापी जा रही है. सुपरवाइजरों की सूची जारी करने के पीछे निगम का उद्देश्य यह है कि लोग अपने मोहल्ले की साफ-सफाई, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व नाली जाम के संबंध में सीधे सुपरवाइजरों को फोन कर सकें. – शहर की सफाई लगातार की जा रही है. कर्मचारियों द्वारा काम में ढिलाई की शिकायतें प्राप्त हुई हैं. नगर निगम इस बारे में कार्यवाही कर रहा है. छठ महापर्व के पहले तक शहर को पूरी तरह साफ कर दिया जायेगा. – नरेश कुमार सिन्हा, पीआरओ, रांचंी नगर निगमसुपरवाइजरों को फोन कर करें शिकायत : वार्ड नाम मोबाइल नंबर 01उपेंद्र कुमार 997348909802राजेश साहू 993410854003आशीष कुमार 930446835704रवि राय 938640799105विनोद सिन्हा 947090370206अनिल सिंह 953417816507जोगेश्वर उरांव 720956254408सुबोध राय 990580468109धीरज कुमार 827151370010 धीरज रजक 773912344411नैयर नवाज 852187084912 विश्वनाथ उरांव 903165985613शंकर महतो 950400672414अजीत कुमार 805102418215अभिषेक कुमार 920474870016मो जावेद 990581307617वीरेंद्र कुमार 920441416718मो अजीम 933433111319संजीव कुमार 983513677520दिलीप रजक 983596306321 रेवती रमन 983542822822विनोद नायक 810287038723मनोज साव 983596405224शेख मकसूद 860360476225मो अफसर 887711859226मो आफताब 720942104627मो शमशाद 954665417428अमित सिन्हा 990572814629गजेंद्र तिवारी 983506097930अनिल गुप्ता 938689822431अमित सिंह 898671613732नरेश सिंह 979845622033श्याम मिश्रा 970856960234अरविंद यादव 990533383835शंकर कुमार 979836970936सिकंदर कुशवाहा 850744293137समद अहमद 983532572538महादेव भेंगरा 960848268539जयशंकर सिंह 829420192640सूरज कुमार 903170311041बीरबल कुमार 954618534042जयंत मुंडा 933472156843मनोज राय 983516000744शिव शंकर 898740954045कुलेश्वर 969312834446संजय कुमार 808343829547अख्तर हुसैन 920495393348शैलेंद्र कुमार 893586464249रमेश मिश्रा 827135233650सुरेंद्र कुमार 860336660551जकी तनवीर 930444409952अनिल महतो 900635920753धनजंय पांडेय 765442231954बारिश अनवर 767717265755रूपेश कुमार 8539927123शिकायत करने पर भी सफाई न हो तो करें इन नंबरों पर संपर्क स्टोर इंचार्ज ओंकार पांडेय -9431115818हेल्थ ऑफिसर डॉ अजय कुमार 9431115817अपर नगर आयुक्त ओमप्रकाश 9431115827सीइओ मनोज कुमार 9431115814
राजधानी की सफाई व्यवस्था फेल
– नहीं उठाया जा रहा शहर से कूड़ा- केवल सांकेतिक सफाई कर रहा है नगर निगमसंवाददाता, रांची राजधानी की सफाई व्यवस्था फेल हो गयी है. शहर से कूड़े का उठाव नहीं हो रहा है. दीवाली में लोगों के घरों और दुकानों की सफाई के बाद निकले कूड़े से शहर पटा पड़ा है. रांची नगर निगम […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement