रांची जिला चित्रगुप्त महापरिवार की बैठक हुईरांची : रांची जिला चित्रगुप्त केंद्रीय पूजा समिति के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष डॉ अजीत सहाय की अध्यक्षता में हुई. इसमें शनिवार को चित्रगुप्त पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही झारखंड चित्रगुप्त परिवार के अध्यक्ष स्व देवी प्रसाद को श्रद्धांजलि दी गयी. शाम सात बजे डॉ वंदना राय के नेतृत्व में महाआरती का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. सभी चित्रांश परिवार से महाआरती में शामिल होने की अपील की गयी. भगवान चित्रगुप्त की विसर्जन शोभायात्रा 26 की शाम चार बजे निकाली जायेगी. इसमें चित्रगुप्त पूजा समिति शामिल होगी. शोभायात्रा बिहार क्लब कचहरी रोड, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक से होते हुए बड़ा तालाब पहुंचेगी. बैठक में डॉ राजेश कुमार लाल, प्रणव कुमार बब्बू, अशोक कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा गोपाल, उज्ज्वल सहाय, अभिषेक सहाय, संजय सहाय व ज्योति बख्शी आदि उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
चित्रगुप्त पूजा आज, तैयारी पूरी
रांची जिला चित्रगुप्त महापरिवार की बैठक हुईरांची : रांची जिला चित्रगुप्त केंद्रीय पूजा समिति के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष डॉ अजीत सहाय की अध्यक्षता में हुई. इसमें शनिवार को चित्रगुप्त पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही झारखंड चित्रगुप्त परिवार के अध्यक्ष स्व देवी प्रसाद को श्रद्धांजलि दी गयी. शाम सात […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement