ePaper

रांची-कामाख्या एक्सप्रेस का समय बदला, जानें आज रांची से कब छूटेगी यह ट्रेन, अन्य ट्रेनों का भी जानें हाल

Updated at : 23 Nov 2022 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
रांची-कामाख्या एक्सप्रेस का समय बदला, जानें आज रांची से कब छूटेगी यह ट्रेन, अन्य ट्रेनों का भी जानें हाल

Indian Railways News: दक्षिण पूर्व रेलवे के मुताबिक, रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 15661 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन 23 नवंबर 2022 को अपने तय समय 8 बजकर 30 मिनट पर रवाना नहीं होगी. यह ट्रेन 3 घंटे लेट से यानी रात को 11 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान करेगी.

विज्ञापन

Indian Railways News: रांची से असम के कामाख्या तक जाने वाली ट्रेन के समय में बुधवार को बदलाव कर दिया गया है. यह ट्रेन अपने तय समय से कम से कम 3 घंटे की देरी से रांची स्टेशन से रवाना होगी. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से यह जानकारी दी गयी है. इसमें बताया गया है कि लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से यह ट्रेन आज देर से जायेगी.

आज रात 11 बजकर 30 मिनट पर छूटेगी रांची-कामाख्या एक्सप्रेस

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुताबिक, रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 15661 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन (15661 ranchi-kamakhya express) 23 नवंबर 2022 को अपने तय समय 8 बजकर 30 मिनट पर रवाना नहीं होगी. यह ट्रेन 3 घंटे लेट से यानी रात को 11 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान करेगी.

Also Read: Train News: टाटानगर और पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस, 7 घंटे में होगा झारखंड से बिहार का सफर
शाम 5 बजे दिल्ली जायेगी संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस

रांची से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के लिए आज तीन ट्रेनें थीं. अगर आपको दिल्ली जाना है, तो अब आप शाम 5 बजे संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन से जा सकते हैं. यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन तक ले जायेगी.

12873 HTE-ANVT JHARKHAND EXP
“MonTueThu | Superfast”
“13:40
HATIA
HTE”
“–23:30 Hrs.–
GEN
SLPC3A3E2A”“13:10
ANAND VIHAR TERMINAL
ANVT”
12817 HTE-ANVT JHARKHAND EXP
“WedFriSun | Superfast”
“14:35
HATIA
HTE”
“–22:35 Hrs.–
GEN
SLPC3A3E2A”“13:10
ANAND VIHAR TERMINAL
ANVT”
18309 SBP -JAT EXPRESS SPECIAL
“MonTueThuSat | Mail/express”
“17:00
HATIA
HTE”
“–28:10 Hrs.–
GEN
SL”“21:10
DELHI JN.
DLI”

रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शाम 5 बजकर 15 मिनट पर

रांची से नयी दिल्ली जाने वाली 20839 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शाम 6 बजकर 10 मिनट पर रांची स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर नयी दिल्ली पहुंचेगी.

रांची-एलटीटी एक्सप्रेस रात 9:05 बजे रवाना होगी

रांची से मुंबई तक जाने वाली 18609 रांची-एलटीटी एक्सप्रेस आज रात 9 बजकर05 मिनट पर रांची स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन 33 घंटे की यात्रा पूरी करने के बाद सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर कल्याण जंक्शन पर पहुंचेगी.

Also Read: Train News: भागलपुर-जमशेदपुर के लिए मिली पहली ट्रेन, जानिये शेड्यूल व स्टॉपेज समेत अन्य जानकारी
हटिया-हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस रात 10:15 बजे जायेगी

हटिया से हावड़ा के बीच चलने वाली 18616 हटिया हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस ट्रेन रात 10 बजकर 15 मिनट पर रांची स्टेशन से छूटेगी. यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola