18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दो को झाविमो का कार्यकर्ता सम्मेलन

रांची. झाविमो का कार्यकर्ता सम्मेलन दो नवंबर को होगा. यह निर्णय बुधवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय अरगोड़ा में आयोजित बैठक में लिया गया. इसमें झाविमो रांची महानगर के पदाधिकारी/मंडल अध्यक्ष एवं मोरचा के सभी पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सांगठनिक मजबूती के लिए दो नंबर को रांची महानगर का […]

रांची. झाविमो का कार्यकर्ता सम्मेलन दो नवंबर को होगा. यह निर्णय बुधवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय अरगोड़ा में आयोजित बैठक में लिया गया. इसमें झाविमो रांची महानगर के पदाधिकारी/मंडल अध्यक्ष एवं मोरचा के सभी पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सांगठनिक मजबूती के लिए दो नंबर को रांची महानगर का महानगर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही दीपावली एवं छठ पर्व से पहले नगर निगम से विशेष सफाई अभियान चलाने का आग्रह किया गया. बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा व संचालन जितेंद्र वर्मा ने की. बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष शकुंतला जायसवाल, केंद्रीय महासचिव सुनील साहू, सुनील गुप्ता, मोइन अंसारी, मो नजीबुल्लाह, विनीता मुंडा, इंदू भूषण गुप्ता, श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें