महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने की पदाधिकारियों के साथ बैठकवरीय संवाददाता, रांचीमहिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नेटा डिसूजा ने कहा है कि महिला कार्यकर्ता आनेवाले विधानसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाएं. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें. बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएं. पूरी रणनीति के साथ चुनाव में जुटें. डिसूजा रविवार को राजधानी में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहीं थीं. बैठक में चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गयी. राष्ट्रीय सचिव ने निर्देश दिया कि बूथ स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी होनी चाहिए. मौके पर महिला कांग्रेस की कंचन देवी, ममता वर्मा, रीता चौधरी, मनोरमा सिंह, मंजीत आनंद, रीतिका मुखी, सीता राणा, सावित्री कुदादा, बॉबी भगत, पावर्ती तामसोय, जयरानी पाड़ैया, अमृता भगत, पार्वती सिंह, नीलम सहाय, फातिमा कांदिर, ललिता कोड़ा, राधा देवी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थीं. सोमवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डिसूजा और प्रदेश प्रभारी अनिता राम प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसमें चुनाव के साथ-साथ संगठन को दुरुस्त करने की रणनीति बनेगी.
BREAKING NEWS
चुनाव में रणनीति के साथ जुटें पार्टी कार्यकर्ता : डिसूजा
महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने की पदाधिकारियों के साथ बैठकवरीय संवाददाता, रांचीमहिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नेटा डिसूजा ने कहा है कि महिला कार्यकर्ता आनेवाले विधानसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाएं. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें. बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएं. पूरी रणनीति के साथ चुनाव में जुटें. डिसूजा रविवार […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement