नगरऊंटारी (गढ़वा). स्वच्छ भारत अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिन पर प्रखंड के नरही, पुरैनी व नगरऊंटारी पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर पंचायतों को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया. नरही पंचायत भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने माल्यार्पण कर सफाई अभियान की शुरुआत पंचायत भवन से की. सुरेंद्र प्रसाद अग्रेहरी, रोजगार सेवक कमलेश पासवान, उप मुखिया बबिता देवी, वार्ड सदस्य हरिवंश प्रसाद, दयानंद पांडेय सहित अन्य ने पंचायत भवन परिसर में झाड़ू लगाया. मुखिया सुनीता देवी ने कहा कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा. उन्होंने पंचायत के लोगों से अपने घरों के साथ-साथ आसपास सफाई कर अभियान को सफल बनाने को कहा. मौके पर विनोद ठाकुर, आशा देवी, ब्रजेश कुमार, धर्मजीत राम, सुरेंद्र सिंह, वशिष्ट राम, शंभु नाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. पुरैनी पंचायत में ग्रामसभा किया गया. ग्राम सभा में स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा की गयी तथा उपस्थित ग्रामीणों को सफाई अभियान निरंतर जारी रखने का शपथ दिलाया गया. अनुश्रवण समिति द्वारा इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वार्ड सदस्य गिरवर मेहता व स्वास्थ्य सहिया संध्या देवी को प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर किरण देवी, सुनीता देवी, उमर अंसारी, राम जीवन राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. नगरऊंटारी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र स्थित पंचायत कार्यालय में दो अक्तूबर को ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा से पूर्व महात्मा गांधी के जन्म दिन पर मुखिया चंपा देवी सहित उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण किया. मौके पर पंचायत सचिव कमाख्या नारायण पाठक, आशीष कुमार, अनुराधा देवी, हेमवंती देवी, राजीव कुमार, राज कुमार सेठ, आनंद कुमार विश्वकर्मा, रामविशुन पासवान, रेणु देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
पंचायतों को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया
नगरऊंटारी (गढ़वा). स्वच्छ भारत अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिन पर प्रखंड के नरही, पुरैनी व नगरऊंटारी पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर पंचायतों को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया. नरही पंचायत भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने माल्यार्पण कर सफाई अभियान की […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement