Advertisement
14 जिलों के 240 हज यात्री जेद्दा गये
रांची : राज्य से हज यात्रियों का दूसरा जत्था रविवार की रात साढ़े नौ बजे जेद्दा के लिए रवाना हुआ. इस जत्थे में रांची, बोकारो, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा,गिरीडीह, गोड्डा, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, पलामू, साहेबगंज व पूर्वी सिंहभूम के 240 हज यात्री शामिल थे. वहीं, शनिवार को हज यात्रियों का विमान तड़के चार बजे […]
रांची : राज्य से हज यात्रियों का दूसरा जत्था रविवार की रात साढ़े नौ बजे जेद्दा के लिए रवाना हुआ. इस जत्थे में रांची, बोकारो, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा,गिरीडीह, गोड्डा, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, पलामू, साहेबगंज व पूर्वी सिंहभूम के 240 हज यात्री शामिल थे. वहीं, शनिवार को हज यात्रियों का विमान तड़के चार बजे उड़ा और भारतीय समय के अनुसार दिन के 10.30 बजे जेद्दा पहुंचा.
वहीं रविवार को जेद्दा से विमान दिन के बजाय शाम सात बजे रांची पहुंचा. काफी संख्या में हज समिति के सदस्य व सचिव के अलावा अन्य गणमान्य लोग उन्हें रवाना करने के लिए आये थे.
दिन के 2.30 बजे से ही पहुंचने लगे थे हज यात्री : हज यात्री दिन के2.30 बजे से ही हज टर्मिनल पहुंचने लगे थे. पुराने एयरपोर्ट से इन हज यात्री को चेकिंग एरिया में ले जाया गया. काफी संख्या में हज यात्री अपने घरों से ही एहराम बांध कर आये थे. वहीं, कई लोगों ने एयरपोर्ट में आकर एहराम बांधा. इस बार बाहर में एहराम बांधने की सुविधा नहीं होने व अन्य सुविधाओं के अभाव के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.
सीआइएसएफ के जवानों से तू-तू, मैं-मैं : सीआइएसएफ के जवानों से प्रवेश द्वार के समीप कई हज यात्रियों के परिजनो की तू-तू, मैं-मैं भी हुई.
उनका कहना था कि एक हज यात्री के साथ दो लोगों को जाने की इजाजत है, वहां बेवजह रोक कर परेशान किया जाता है. वहीं प्रवेश द्वार का रास्ता भी संकीर्ण होने के कारण काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने सीआइएसएफ के वरीय अधिकारियों से वहां उपस्थित रहने को कहा है, ताकि हज यात्रियों को प्रवेश करने में कोई परेशानी न हो.
वहीं, राब्ता हज कमेटी के महासचिव हाजी मोख्तार अहमद ने कहा कि हज यात्रियों के लिए बद से बदतर व्यवस्था की गयी है. पहले जहां हज यात्रियों के परिजनों व उनसे मिलने आनेवाले लोगों के लिए पंडाल आदि की व्यवस्था की जाती थी. वह नहीं है. साथ ही पेयजल से लेकर शौचालय व बाहर में सुरक्षा व्यवस्था की भी व्यवस्था नहीं है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement