पूर्व सांसद सालखन मुर्मू समर्थकों के साथ 20 अगस्त को भाजपा की लेंगे सदस्यतासतीश कुमार, रांचीभाजपा में दूसरे दलों से आनेवाले नेताओं का सिलसिला जारी है. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कई क्षेत्रीय दलों का भाजपा में विलय कराने की तैयारी की जा रही है. इसी क्रम में झारखंड दिशोम पार्टी का भी विलय भाजपा में हो सकता है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है. झारखंड दिशोम पार्टी के सुप्रीमो सालखन मुर्मू और भाजपा के चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच वार्ता के बाद सहमति बन चुकी है. भाजपा की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने भी इस पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है. सूचना के अनुसार झारखंड दिशोम पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू अपने समर्थकों के साथ 20 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे. इसको लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में शाम तीन बजे से मिलन समारोह का आयोजन किया गया है.2003 में बनी थी झारखंड दिशोम पार्टीझारखंड दिशोम पार्टी (जेडीपी) एक राजनीतिक पार्टी है. यह पार्टी आदिवासियों के हक, अधिकार को लेकर काम करने का दावा करती है. पार्टी के एजेंडा में आदिवासियों को अधिक कोटा और आरक्षण दिलाना शामिल रहा है. पार्टी सुप्रीमो सालखन मुर्मू भाजपा से सांसद रह चुके हैं. वर्ष 2003 में झारखंड दिशोम पार्टी का उदय हुआ. इसमें चार दल झारखंड पीपुल्स पार्टी, झारखंड पार्टी (नरेन), झारखंड पार्टी (होरो) और झारखंड विकास दल शामिल थे. वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की ओर से बंगाल में चार, बिहार में दो और झारखंड में एक प्रत्याशी खड़ा किया गया था. दूसरे दलों से भाजपा में शामिल होनेवाले प्रमुख नेताविधायक निर्भय शाहबादी, समरेश सिंह, जय प्रकाश सिंह भोक्ता, चंद्रिका महथा, फूल चंद मंडल (सभी झाविमो) साइमन मरांडी (झामुमो), गोपाल कृष्ण पातर (जदयू) , पूर्व विधाायक दुलाल भुईंया (झाविमो), राधा कृष्ण किशोर (कांग्रेस), रामचंद्र चंद्रवंशी (राजद), लालचंद महतो (जदयू), अजय शाहदेव (झाविमो), अमित महतो (झाविमो), आइपीएस नंदू प्रसाद, मनोज मिश्र, प्रवीण प्रभाकर (आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष), गुलशन लाल आजमानी (पूर्व भाजपाई).
BREAKING NEWS
झारखंड दिशोम पार्टी का भाजपा में होगा विलय!
पूर्व सांसद सालखन मुर्मू समर्थकों के साथ 20 अगस्त को भाजपा की लेंगे सदस्यतासतीश कुमार, रांचीभाजपा में दूसरे दलों से आनेवाले नेताओं का सिलसिला जारी है. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कई क्षेत्रीय दलों का भाजपा में विलय कराने की तैयारी की जा रही है. इसी क्रम में झारखंड दिशोम पार्टी का भी विलय भाजपा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement