प्रभात खबर की 30वीं वर्षगांठ पर प्रतिभाओं को मिला झारखंड गौरव सम्मानरांची. प्रभात खबर के तीन दशक पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को रांची क्लब में 30 प्रतिभाओं का सम्मान हुआ. समाज को संदेश देने और लोगों के लिए कुछ करने का माद्दा रखनेवाले का प्रोत्साहन हुआ. देश और राज्य के विकास पर चिंतन किया गया. राजनीति की जानी-मानी हस्तियों ने अलग-अलग क्षेत्र में समाज को दिशा दिखाने वालों का हौसला बढ़ाया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने मजबूत नेता, स्थिर सरकार विषय पर अपनी बातें रखी. प्रभात खबर के अब तक के सफर को याद किया गया. अतिथियों ने कहा कि अपने 30 वर्षों के सफर में प्रभात खबर ने 16 साल झारखंड के लिए लड़ने और 14 साल गढ़ने में लगाया. सभी राजनेताओं ने विकास के लिए ईमानदारी, निष्ठा, इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और फैसला लेने के माद्दा रखनेवाले लीडर पर सहमति जतायी.
BREAKING NEWS
विकास के लिए चाहिए इच्छाशक्ति
प्रभात खबर की 30वीं वर्षगांठ पर प्रतिभाओं को मिला झारखंड गौरव सम्मानरांची. प्रभात खबर के तीन दशक पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को रांची क्लब में 30 प्रतिभाओं का सम्मान हुआ. समाज को संदेश देने और लोगों के लिए कुछ करने का माद्दा रखनेवाले का प्रोत्साहन हुआ. देश और राज्य के विकास पर चिंतन […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement