रांची : 1000 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य हासिल करें : अग्रवाल

Updated at : 05 Feb 2020 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : 1000 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य हासिल करें : अग्रवाल

सीएमपीडीआइ का कार्य निष्पादन ठीक लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत की जरूरत रांची : कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने सीएमपीडीआइ का दौरा किया. सीएमपीडीआइ के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एस सरन ने उनका स्वागत किया. सीएमपीडीआइ द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का ओवरव्यू प्रस्तुत किया. कंपनी के कार्य निष्पादन, आइटी इनीशियेटिव, कोल […]

विज्ञापन
सीएमपीडीआइ का कार्य निष्पादन ठीक लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत की जरूरत
रांची : कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने सीएमपीडीआइ का दौरा किया. सीएमपीडीआइ के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एस सरन ने उनका स्वागत किया. सीएमपीडीआइ द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का ओवरव्यू प्रस्तुत किया. कंपनी के कार्य निष्पादन, आइटी इनीशियेटिव, कोल बेड मिथेन, आधुनिकीकरण समेत अन्य जानकारी दी. श्री अग्रवाल ने कंपनी के कार्य निष्पादन की तारीफ की. मानव संसाधन पर बल देते हुए कहा कि संस्थान को लाभकारी बनाने के लिए बेहतर मानव संसाधन की जरूरत होती है. इसलिए मानव संसाधन पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए. समीक्षा के दौरान सीएमपीडीआइ की ड्रिलिंग मीटरेज उपलब्धि जनवरी माह तक लक्ष्य की तुलना में कम पायी गयी.
चेयरमैन ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत की जरूरत बतायी. आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये. सीएमपीडीआइ के अध्यक्ष ने वर्षांत तक ड्रिलिंग लक्ष्य पूरा करने पर उनको आश्वस्त किया. मौके पर कोल इंडिया के प्रमुख अधिकारियों के अलावा सीएमपीडीआइ एवं क्षेत्रीय संस्थान के अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola