रांची : महिलाएं फातिमा के बताये रास्ते पर चलें : एजाज हुसैन

Updated:
विज्ञापन

रांची : इमाम हुसैन की मां जनाबे फातिमा जहेरा की शहादत पर मसजिदे जाफरिया में तीन दिवसीय मजलिस का आयोजन किया गया. मौलाना सैयद एजाज हुसैन ने कहा कि फातिमा ने बच्चों की तरबियत का ऐसा नमूना पेश किया, जिसकी पूरी दुनिया में दूसरी मिसाल नहीं मिलती. महिलाएं फातिमा के बताये हुए रास्ते पर चलें […]

विज्ञापन
रांची : इमाम हुसैन की मां जनाबे फातिमा जहेरा की शहादत पर मसजिदे जाफरिया में तीन दिवसीय मजलिस का आयोजन किया गया. मौलाना सैयद एजाज हुसैन ने कहा कि फातिमा ने बच्चों की तरबियत का ऐसा नमूना पेश किया, जिसकी पूरी दुनिया में दूसरी मिसाल नहीं मिलती.
महिलाएं फातिमा के बताये हुए रास्ते पर चलें ताकि उनको अपनी जिंदगी का मूल मकसद ज्ञात हो, तभी वो गुमराही के रास्ते से बच सकती हैं.
सैयद मेहंदी इमाम ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि आज बीबी फातिमा जिक्र को आम करने की जरूरत है ताकि मुसलिम महिलाओं में जागरूकता पैदा हो. सोजखवानी सैयद अता इमाम रिजवी ने की. पेशखानी अज्म हैदरी, नेहाल हुसैन , बाकर रजा, यूनुस रजा, अमोद अब्बास, कासिम अली, हसनैन ने पेश किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola