रांची : केंद्रीय सरना समिति का चुनाव स्थगित, मतभेद आया सामने

Updated:
विज्ञापन

रांची : अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की उपसमिति केंद्रीय सरना समिति की कमेटी का दो फरवरी को होनेवाला चुनाव स्थगित कर दिया गया है. आदिवासी सरना समिति के महासचिव सत्यनारायण लकड़ा ने गुरुवार को मुख्य चुनाव पदाधिकारी के अपने पद से इस्तीफा दे दिया. मीडिया में बयान जारी कर उन्होंने कहा कि चुनाव कमेटी […]

विज्ञापन

रांची : अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की उपसमिति केंद्रीय सरना समिति की कमेटी का दो फरवरी को होनेवाला चुनाव स्थगित कर दिया गया है. आदिवासी सरना समिति के महासचिव सत्यनारायण लकड़ा ने गुरुवार को मुख्य चुनाव पदाधिकारी के अपने पद से इस्तीफा दे दिया. मीडिया में बयान जारी कर उन्होंने कहा कि चुनाव कमेटी में तैनात पदाधिकारी बाना मुंडा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

महासचिव श्री लकड़ा ने आठ बिंदुओं को लेकर चुनाव रोकने की बात कही है, जिसमें उन्होंने कई तर्क दिये हैं. इसमें चुनाव संचालन समिति का कुछ मामलों को लेकर आपसी मतभेद, परिषद और समिति के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरना समिति के चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, इसमें प्रत्येक क्षेत्र का सही प्रतिनिधित्व नहीं है. सत्यनारायण लकड़ा ने कहा कि सरना समाज की धर्म, संस्कृति और परंपराओं को बचाने और विकसित करने का काम केंद्रीय सरना समिति के जिम्मे होता है.

समाज में पकड़ बनाकर राजनीति लाभ के लिए इसके इस्तेमाल पर विभिन्न गांव की सरना समितियाें व पाहनों ने आपत्ति दर्ज कराने के साथ चुनाव स्थगित करने की मांग की है. मालूम हो कि यह घोषणा ऐसे वक्त में की गयी है, जब तीन वर्षीय इस कमेटी का कार्यकाल 22 जनवरी को समाप्त हो रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola