बूंदा-बांदी से राजधानी के कई इलाकों में गुल रही बिजली
Updated at : 02 Jan 2020 3:41 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नववर्ष के पहले दिन हुई हल्की बूंदा-बांदी से शहर के कई इलाके में बिजली गुल हो गयी. इससे उपभोक्ता परेशान रहे. आइटीआइ सब-स्टेशन के आइटीआइ फीडर के श्रीरामनगर इलाके में उपभोक्ता ने दिन के साढ़े ग्यारह से सवा चार बजे तक बिजली नहीं मिलने की शिकायत की. मुहल्ले के लोगों ने कहा कि […]
विज्ञापन
रांची : नववर्ष के पहले दिन हुई हल्की बूंदा-बांदी से शहर के कई इलाके में बिजली गुल हो गयी. इससे उपभोक्ता परेशान रहे. आइटीआइ सब-स्टेशन के आइटीआइ फीडर के श्रीरामनगर इलाके में उपभोक्ता ने दिन के साढ़े ग्यारह से सवा चार बजे तक बिजली नहीं मिलने की शिकायत की. मुहल्ले के लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद यह बिजली शाम में जाकर बहाल हुई. इस फीडर से लाइन में खराबी आने के कारण भी दिन के 3.05 से 3.30 बजे तक व शाम 4.05 से 4.15 बजे तक बिजली बंद थी.
विभाग के अधिकारी ने कहा कि उक्त मुहल्ले का फ्यूज उड़ने के कारण बिजली बंद हुई थी. इसके अलावा बारिश के कारण भी थोड़ी देर के लिए लाइन बंद रही थी. इसके बाद से बिजली की आपूर्ति सामान्य हो गयी.
कचहरी रोड, रेडियम रोड सहित अन्य संबंधित इलाके में भी उपभोक्ता ने थोड़ी देर बिजली नहीं मिलने की शिकायत की. कुसई सब-स्टेशन के डोरंडा फीडर से स्थानीय खराबी को दूर करने व ट्रिपिंग के कारण थोड़ी देर बिजली बंद थी. चुटिया के केतारी बगान इलाके में बिजली गुल होने की शिकायत की गयी थी. इसके अलावा कई अन्य इलाके में भी स्थानीय खराबी को दूर करने व ट्रिपिंग आदि के कारण थोड़ी देर बिजली बंद थी, जिसे बहाल कर दी गयी.
राज्य में 399 मेगावाट बिजली का उत्पादन : राज्य में बुधवार को 399 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया. तेनुघाट के दोनों यूनिट को मिला कर 321 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया. वहीं, इनलैंड पावर से 55 मेगावाट उत्पादन हुआ. सेंट्रल सेक्टर सहित अन्य जगहों से बिजली लेकर सभी जगहों पर सामान्य रूप से बिजली की आपूर्ति की गयी. विभाग के अधिकारी ने कहा कि कहीं भी बिजली की कटौती नहीं की जा रही थी.
कोहरे के कारण कई cccट्रेनें विलंब से पहुंचीं
रांची. उत्तर भारत में कोहरा व धुंध के अलावा अन्य जगहों पर मौसम खराब होने के कारण बुधवार को कई ट्रेनें विलंब से रांची पहुंचीं. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. वहीं रांची से खुलनेवाली रांची-नयी दिल्ली राजधानी आधा घंटा विलंब से खुली. जानकारी के अनुसार, प्रथम श्रेणी के कोच में तकनीकी खराबी आने के कारण यह ट्रेन विलंब से खुली.
ट्रेन संख्या 18632 अजमेरशरीफ-रांची गरीब नवाज एक्सप्रेस तीन घंटे 50 मिनट, ट्रेन संख्या 12832 भुवनेश्वर-धनबाद गरीब रथ एक्सप्रेस 45 मिनट, ट्रेन संख्या 15662 कामाख्या- रांची एक्सप्रेस 45 मिनट, ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी-हटिया-संबलपुर एक्सप्रेस छह घंटे 25 मिनट व 12878 नयी दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस आठ घंटे 45 मिनट विलंब से रांची पहुंची.
हवाई सेवा पर खास असर नहीं : रांची. खराब मौसम का हवाई सेवा पर कोई खास असर नहीं दिखा. हालांकि कुछ विमानों के विलंब से आने के कारण उक्त विमानों के रांची से उड़ान भरने में कुछ विलंब हुआ. बुधवार को किसी भी विमान को रद्द अथवा डायवर्ट नहीं किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




