झारखंड को चार नये आइपीएस मिलेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : इस साल झारखंड को चार नये आइपीएस अफसर मिलेंगे. केंद्र सरकार ने 2019 बैच के आइपीएस अफसरों का कैडर आवंटन कर दिया है. सोमवार को जारी कैडर लिस्ट के अनुसार झारखंड के सुमित कुमार अग्रवाल को होम कैडर मिला है. सुमित की अॉल इंडिया रैंकिंग 471 थी, लेकिन ओबीसी कैटेगरी में इन साइडर […]
विज्ञापन
रांची : इस साल झारखंड को चार नये आइपीएस अफसर मिलेंगे. केंद्र सरकार ने 2019 बैच के आइपीएस अफसरों का कैडर आवंटन कर दिया है. सोमवार को जारी कैडर लिस्ट के अनुसार झारखंड के सुमित कुमार अग्रवाल को होम कैडर मिला है. सुमित की अॉल इंडिया रैंकिंग 471 थी, लेकिन ओबीसी कैटेगरी में इन साइडर पोस्ट की वजह से होम स्टेट मिल गया. वहीं अॉल इंडिया में 120 रैंक के सर्वेदु भूषण को एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर मिला है. अॉल इंडिया 200वीं रैंक के उत्तर प्रदेश के रिषभ गर्ग, 203वीं रैंक के राजस्थान के शुभांशु जैन और राजस्थान के ही 214वीं रैंक के कपिल चौधरी को झारखंड कैडर मिला है.
झारखंड के इन अफसरों को दूसरे राज्य का कैडर मिलाः झारखंड के सर्वेंदू भूषण के अलावा 497वीं रैंक के रणधीर कुमार को पंजाब, 135वीं रैंक के आलोक कुमार को गुजरात, 166वीं रैंक के दीपांकर चौधरी को केरल और 527वीं रैंक के शशांक को मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन