रांची : प्याज की कीमतों पर अंकुश लगायें : सरयू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2019 9:18 AM

विज्ञापन

रांची : राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने प्याजा के खुदरा कीमत में वृद्धि पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने विभागीय सचिव से सभी कृषि उत्पादन बाजार समिति से हर रोज सुबह व शाम प्याज के आवक व थोक मूल्य तथा विभिन्न जिलों में प्याज के खुदरा मूल्य के आंकड़े मंगाने […]

विज्ञापन
रांची : राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने प्याजा के खुदरा कीमत में वृद्धि पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने विभागीय सचिव से सभी कृषि उत्पादन बाजार समिति से हर रोज सुबह व शाम प्याज के आवक व थोक मूल्य तथा विभिन्न जिलों में प्याज के खुदरा मूल्य के आंकड़े मंगाने को कहा है. साथ ही सभी जिलों में प्याज की आपूर्ति भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. मंत्री ने कहा कि प्याज की थोक व खुदरा कीमत में प्रति किग्रा पांच रुपये से अधिक का अंतर नहीं रहना चाहिए.
मंत्री ने सचिव से कहा कि यह व्यवस्था हो कि आम जनता को प्याज के लिए अधिक दाम देना न पड़े. नासिक व महाराष्ट्र के अन्य आपूर्ति केंद्रों पर प्याज की उपलब्धता की जानकारी लेने को कहा है. साथ ही झारखंड के विभिन्न इलाकों में प्याज का थोक व खुदरा मूल्य कितना होना चाहिए, यह निर्धारण करने को कहा है. वहीं बाजार समिति के सचिवों को भी बाजार पर पैनी नजर रखने को कहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola