नामकुम : लिबुडीह में छापेमारी, शराब की भट्ठियां ध्वस्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नामकुम : थाना क्षेत्र अंतर्गत हहाप पंचायत के लिबुडीह में अवैध रूप से चल रही दर्जनों शराब भट्ठी को पुलिस ने मंगलवार को नष्ट कर दिया. इस दौरान शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त सामान को भी नष्ट किया गया. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस पिछले कुछ […]
विज्ञापन
नामकुम : थाना क्षेत्र अंतर्गत हहाप पंचायत के लिबुडीह में अवैध रूप से चल रही दर्जनों शराब भट्ठी को पुलिस ने मंगलवार को नष्ट कर दिया. इस दौरान शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त सामान को भी नष्ट किया गया.
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस पिछले कुछ दिनों से अभियान चलाकर शराब भट्ठियों को नष्ट कर रही है. इसी क्रम में मंगलवार को लिबुडीह गांव में नदी किनारे चोरी-छिपे चल रही भट्ठियों को नष्ट किया गया. इस दौरान पुलिस ने लगभग पांच क्विंटल जावा महुआ भी नष्ट कर दिया. नष्ट की गयी शराब की बाजार कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये बतायी गयी. मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










