रांची : निगम के कर्मचारी आज से हड़ताल पर जायेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : सातवें वेतनमान की मांग को लेकर मंगलवार से रांची नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पूर्व में आंदोलन किया था. उस दौरान आश्वासन दिया गया था कि सातवां वेतनमान का लाभ दिया जायेगा, लेकिन […]
विज्ञापन
रांची : सातवें वेतनमान की मांग को लेकर मंगलवार से रांची नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पूर्व में आंदोलन किया था.
उस दौरान आश्वासन दिया गया था कि सातवां वेतनमान का लाभ दिया जायेगा, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कर्मचारियों को केवल बरगलाया गया है. इसलिए निगम के कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर रहेंगे. श्री राम ने कहा कि मंगलवार को दिन के चार बजे निगम के सभी कर्मचारी मुंह पर काली पट्टी बांध कर व हाथों में कैंडल लेकर प्रदर्शन भी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन