सरना अखड़ा स्थल से अतिक्रमण हटाने की मांग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : बनहोरा जोजो नगर के ग्रामीणों व विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के निर्देश पर सदर एसडीओ से मुलाकात की़ उनसे मांग की कि बनहोरा जोजो नगर के सरना अखड़ा स्थल से अतिक्रमण हटाया जाये और दुर्गापूजा समिति के आयोजकों पर एफआइआर दर्ज कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये़ उनसे यह […]
विज्ञापन
रांची : बनहोरा जोजो नगर के ग्रामीणों व विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के निर्देश पर सदर एसडीओ से मुलाकात की़ उनसे मांग की कि बनहोरा जोजो नगर के सरना अखड़ा स्थल से अतिक्रमण हटाया जाये और दुर्गापूजा समिति के आयोजकों पर एफआइआर दर्ज कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये़
आपके शहर में
विज्ञापन
उनसे यह मांग भी की गयी कि राजधानी रांची के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासी समाज की धार्मिक-सामाजिक जमीन पर पूजा का आयोजन बंद कराया जाये, क्योंकि इससे आदिवासी संस्कृति व आस्था को ठेस पहुंचती है़ इन आयोजनों की आड़ में जमीन पर कब्जे के खेल से आपसी टकराव, वाद-विवाद और मारपीट की स्थिति भी उत्पन्न होती है़ एसडीओ के साथ हुई
बैठक में सरिता केरकेट्टा, सीता तिर्की, सुनीता उरांव, रूपम उरांव, झारखंड आदिवासी विकास समिति के अध्यक्ष प्रभाकर नाग, दिनेश मुंडा, रवि खलखो, रवि मुंडा, बादल मुंडा, बरती तिर्की, प्रमिला मिंज, मोनिका कुजूर, पंचोला खलखो, अशोक लकड़ा, दीपक कच्छप, विनय तिर्की, सनी उरांव व अन्य मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन