रांची : दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी, कामकाज ठप, नगर निगम में नहीं बना जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 200 लोग मायूस लौटे

Updated at : 07 Sep 2019 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी, कामकाज ठप, नगर निगम में नहीं बना जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 200 लोग मायूस लौटे

रांची : रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रही कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही. कर्मचारी कार्यालय परिसर के प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ कर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. वहीं, हड़ताल की वजह से नगर निगम की सभी शाखाओं का काम ठप रहा. जानकारी […]

विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रही कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही. कर्मचारी कार्यालय परिसर के प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ कर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. वहीं, हड़ताल की वजह से नगर निगम की सभी शाखाओं का काम ठप रहा.
जानकारी के अनुसार रांची नगर निगम में प्रतिदिन 200 से ज्यादा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, जो हड़ताल की वजह से जारी नहीं हो सका. वहीं, सेप्टिक टैंक की सफाई की समस्या के लिए आये करीब 30 लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा. जबकि, होल्डिंग टैक्स जमा करने सहित अन्य कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को भी निराश होकर लौटना पड़ा.
जब तक सातवां वेतन देने का फैसला नहीं, जारी रहेगी हड़ताल : संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने बताया कि अपर नगर आयुक्त से कर्मचारियों की मांगों पर वार्ता हुई है. उन्होंने बताया कि हमारी मांगों से संबंधित प्रस्ताव को सरकार के पास भेज दिया गया है.
हालांकि, कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से सातवां वेतनमान देने का फैसला नहीं आता है, हड़ताल जारी रहेगी. वहीं, नगर निगम के कर्मचारी संघ शुक्रवार को दो खेमों बंट गये थे. एक पक्ष हड़ताल समाप्त करना चाहता था, वहीं दूसरा पक्ष हड़ताल पर अड़ा हुआ था. इधर, शाम को रांची नगर निगम कर्मचारी संघ व नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ की संयुक्त टीम नगर आयुक्त मनोज कुमार से मिली. उन्होंने कहा कि आपकी मांग मान ली गयी है. हालांकि, कर्मचारियों ने कहा कि शनिवार को वह बैठक कर अंतिम फैसला लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola