रांची : आदिवासी जमीन पर गलत तरीके से हो रहा है कब्जा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : भाजपा एसटी मोर्चा ने कहा कि गैर आदिवासी गलत तरीके से आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. सीएनटी-एसपीटी एक्ट के बावजूद जमीन दलाल, दबंग किस्म के लोगों और ईसाई मिशनरियों द्वारा आदिवासी की जमीन ली जा रही है. सोमवार को भाजपा एसटी मोर्चा की महानगर व ग्रामीण कमेटी ने जुलूस निकाला […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा एसटी मोर्चा ने कहा कि गैर आदिवासी गलत तरीके से आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. सीएनटी-एसपीटी एक्ट के बावजूद जमीन दलाल, दबंग किस्म के लोगों और ईसाई मिशनरियों द्वारा आदिवासी की जमीन ली जा रही है. सोमवार को भाजपा एसटी मोर्चा की महानगर व ग्रामीण कमेटी ने जुलूस निकाला और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा.
सांसद समीर उरांव, मोर्चा के अध्यक्ष, विधायक रामकुमार पाहन और गंगोत्री कुजूर सहित मोर्चा के पदाधिकारी जयपाल सिंह स्टेडियम से जुलूस की शक्ल में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. ज्ञापन में कहा गया है कि आदिवासियों की जमीन गैर जनजाति के बीच हस्तांतरित हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन