प्रभु जगन्नाथ भाई-बहन के साथ मुख्य मंदिर लौटे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2019 7:04 AM

विज्ञापन

रातू : रातू में शुक्रवार को घुरती रथयात्रा निकाली गयी. सुबह पूजा-अर्चना के बाद शाम साढ़े चार बजे जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा व भाई बलराम के विग्रह को रथ पर रथारूढ़ कर मुख्य मंदिर लाया गया. रथ पर पूर्व उप महापौर अजय नाथ शाहदेव, प्रो कुमार आदित्येन्द्र नाथ शाहदेव, राजेश नाथ शाहदेव, राज पुरोहित कामदेव […]

विज्ञापन

रातू : रातू में शुक्रवार को घुरती रथयात्रा निकाली गयी. सुबह पूजा-अर्चना के बाद शाम साढ़े चार बजे जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा व भाई बलराम के विग्रह को रथ पर रथारूढ़ कर मुख्य मंदिर लाया गया. रथ पर पूर्व उप महापौर अजय नाथ शाहदेव, प्रो कुमार आदित्येन्द्र नाथ शाहदेव, राजेश नाथ शाहदेव, राज पुरोहित कामदेव नाथ मिश्रा, करुणा मिश्रा सवार थे.

मौके पर माधुरी मंजरी देवी, कल्पना कुमारी देवी, तृप्ति मंजरी देवी, कुमार भास्कर नाथ शाहदेव, पृथ्वी नाथ शाहदेव, स्नेहल शाहदेव उपस्थित थे. इस अवसर पर किला प्रांगण में मेला लगा था. जहां मिठाई, सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने व चाट-चाउमीन की दर्जनों दुकानें लगी थी. मौत का कुआं, सर्कस, बूगी-वूगी डांस, डिस्को डांस झूला बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहा.
मौके पर श्रीसाईं स्वयंसेवी संस्था के सदस्य सहित बंधन कुजूर, किशोर साहू, ईश्वर साहू, प्रमुख सुरेश मुंडा, बैजू सोनी, पंकज सिंह, मुकेश बैठा, नलिन सिंह, बैजनाथ प्रसाद, अजय गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, महातम सिंह, विकास कुमार, दिनेश तिग्गा, महेंद्र सिंह, शंकर उरांव, देवा, सहित अन्य उपस्थित थे. मेला में विधि व्यवस्था को लेकर डीएसपी हरिश्चंद्र सिंह, थाना प्रभारी मनोज कुमार राय सशस्त्र बलों के साथ गश्त लगाते रहे.
पिठोरिया. घुरती रथ मेला का आयोजन पिठोरिया आंबेडकर चौक स्थित मौसीबाड़ी में किया गया. शाम में विग्रहों की पूजा व महाआरती की गयी. इसके बाद श्रद्धालु विग्रहों को रथारूढ़ कर पिठोरिया बाजार टांड़ स्थित मुख्य मंदिर ले आये.
इटकी. इटकी के मौसीबाड़ी मैदान में घुरती रथयात्रा मेला संपन्न हो गया. मौसीबाड़ी मंदिर से मुख्य मंदिर तक घुरती रथयात्रा निकाली गयी. मेला में शांति व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी पृथ्वी सेन दास के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola