रांची : आरयू में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग का आरक्षण लागू, 10% सीट बढ़ी

Updated at : 13 Jun 2019 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आरयू में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग का आरक्षण लागू, 10% सीट बढ़ी

गरीब सवर्णों के आरक्षण की अधिसूचना जारी, इस वर्ष से ही प्रभावी पीजी विभाग के साथ-साथ कॉलेजों में स्नातक और पीजी में बढ़ायी गयी सीट रांची : रांची विवि में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण लागू कर दिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी. विश्वविद्यालय के […]

विज्ञापन

गरीब सवर्णों के आरक्षण की अधिसूचना जारी, इस वर्ष से ही प्रभावी

पीजी विभाग के साथ-साथ कॉलेजों में स्नातक और पीजी में बढ़ायी गयी सीट

रांची : रांची विवि में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण लागू कर दिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी. विश्वविद्यालय के नामांकन में इस वर्ष से ही अारक्षण प्रभावी कर दिया गया है.

विश्वविद्यालय के सभी पीजी विभाग और कॉलेजों में इसके लिए सीट में दस फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है. सभी प्राचार्यों और स्नातकोत्तर विभाग के विभागाध्यक्षों को इस आशय का पत्र भेज दिया गया है. दस फीसदी सीट बढ़ा दी गयी हैं.

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नामांकन प्रक्रिया में राज्य सरकार द्वारा प्रभावी आरक्षण लागू होगा. आरक्षण का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा तय प्रावधान के अनुरूप प्रमाण पत्र देना होगा. विश्वविद्यालय में अब कुल 60 फीसदी सीट अलग-अलग कोटि के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हो गया, जबकि 40 फीसदी सीट पर सीधा नामांकन लिया जायेगा. रांची विश्वविद्यालय के पीजी विभाग कॉमर्स विभाग में सबसे अधिक 550 सीट हो गयी.

विभाग में सीट की पहले व अब की स्थिति

हिंदी 250 275

अंग्रेजी 300 330

उर्दू 125 138

संस्कृत 60 66

बंगाली 60 66

टीआरएल 300 330

दर्शन शास्त्र 60 66

अर्थशास्त्र 300 330

राजनीति वज्ञिान 300 330

मनोवज्ञिान 160 176

समाजशास्त्र 60 66

मानव शास्त्र 60 66

इतिहास 250 275

भूगाेल 300 330

गृह वज्ञिान 60 66

भौतिकी 160 176

रसायन 160 176

वनस्पति शास्त्र 160 176

जंतु वज्ञिान 160 176

भूगर्भ शास्त्र 160 176

गणित 275 303

कॉमर्स 500 550

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola