रांची : सड़क दुर्घटना में ग्रामीण बैंक के मैनेजर की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जादूगोड़ा/रांची : जादूगोड़ा से पहले नरवा रोड पर सड़क दुर्घटना में ग्रामीण बैंक की पारूलिया (मुसाबनी) शाखा के मैनेजर अमित कुमार की मौत हो गयी. घटना सोमवार सुबह 9.30 बजे की है. अमित 28 ए पीस रोड, लालपुर (रांची) के रहनेवाले थे. वे अपनी कार से पारूलिया जा रहे थे. नरवा रोड पर उनकी कार […]
विज्ञापन
जादूगोड़ा/रांची : जादूगोड़ा से पहले नरवा रोड पर सड़क दुर्घटना में ग्रामीण बैंक की पारूलिया (मुसाबनी) शाखा के मैनेजर अमित कुमार की मौत हो गयी. घटना सोमवार सुबह 9.30 बजे की है. अमित 28 ए पीस रोड, लालपुर (रांची) के रहनेवाले थे. वे अपनी कार से पारूलिया जा रहे थे. नरवा रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खजूर के पेड़ से टकरा गयी. मौके पर उनकी मौत हो गयी.
वहीं कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. उनकी पहचान उनके पास से मिले आधार कार्ड से की गयी. इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गयी. दोपहर बाद उनकी पत्नी और अन्य परिजन जादूगोड़ा पहुंचे. कागजी प्रक्रिया में विलंब होने के कारण सोमवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया. अब मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा. अमित कुमार का शव जादूगोड़ा यूसील अस्पताल के शीत गृह में रखा गया है. पुलिस ने बताया कि कार की रफ्तार अधिक होने की वजह से दुर्घटना घटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन