सफाई के नाम पर ले उड़े लाखों के जेवरात

Updated:
विज्ञापन

रांची : गुरुवार को दो ठग किशोरगंज निवासी एक पंडितजी के घर पहुंचे और गहने साफ करने के नाम पर लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया. हालांकि इस संबंध में सुखदेवनगर थाना मेें किसी ने शिकायत नहीं की है़ थाना प्रभारी का कहना है कि गहने साफ करने के नाम पर धोखाधड़ी से […]

विज्ञापन

रांची : गुरुवार को दो ठग किशोरगंज निवासी एक पंडितजी के घर पहुंचे और गहने साफ करने के नाम पर लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया. हालांकि इस संबंध में सुखदेवनगर थाना मेें किसी ने शिकायत नहीं की है़ थाना प्रभारी का कहना है कि गहने साफ करने के नाम पर धोखाधड़ी से संबंधित कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है़ बताया जाता है कि दोनों युवक पंंडितजी के घर पहुंचे और महिलाओं से कहा कि चांदी व सोने के जेवर की सफाई कर उसे नये की तरह चमका देते है़ं

आपके शहर में

विज्ञापन
उन्होंने उदाहरण के तौर पर कान की बाली को साफ करके दिखा दिया़ कान की बाली चमकने लगी. उसके बाद पंडितजी के घरवालों को विश्वास हो गया कि वे लोग अन्य जेवर को भी साफ कर देंगे़ महिलाओं ने दोनों युवकों को चांदी और सोने के सभी गहने लाकर दे दिये. इसके बाद ठगी करनेवाले युवकों ने सोने का पानी चढ़ा एक जेवर को गर्म पानी में खौलाने को कहा़
जैसे ही महिलाएं उस जेवर को गर्म पानी में डालने के लिए किचेन की ओर गयीं, वैसे ही दोनों युवक सारे जेवर लेकर फरार हो गये़ जब महिलाएं जेवर लेकर बाहर आयीं तो देखा कि दोनों युवक गायब है़ं वह समझ गयी कि उनलोगों को बेवकूफ बना कर दोनों युवक ठग कर फरार हो गये है़ं महिलाओं ने मोहल्ले की हर गली में जाकर दोनों ठगों को खोजा, लेकिन सुराग नहीं मिला.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola