रांची : पिता किस हाल में हैं, यह किसी से छिपा नहीं : चंदा यादव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2019 8:32 AM
विज्ञापन
रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद से शनिवार को उनकी बेटी चंदा यादव व दामाद विक्रम ने मुलाकात की. लालू प्रसाद से मिलने से पहले पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया भी की गयी, जिसके कारण करीब 15 मिनट तक बेटी व दामाद को इंतजार करना पड़ा. मुलाकात के […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद से शनिवार को उनकी बेटी चंदा यादव व दामाद विक्रम ने मुलाकात की. लालू प्रसाद से मिलने से पहले पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया भी की गयी, जिसके कारण करीब 15 मिनट तक बेटी व दामाद को इंतजार करना पड़ा. मुलाकात के बाद चंदा यादव भावुक दिखीं. मीडिया को बताया कि पिताजी की तबीयत ठीक नहीं है.
उम्मीद करते हैं कि उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो. यह भी कहा कि पिताजी को यहां पर किस हाल में रखा जा रहा है, यह किसी से छिपा हुआ नहीं है. जानकारी के मुताबिक शनिवार काे मुलाकाती का दिन होने के कारण लालू यादव से मिलने के लिए कई लोग आये थे, लेकिन सिर्फ तीन लोगों को ही मिलने की अनुमति मिली. लालू से मिलने गौतम सागर राणा भी आये थे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी.
लालू के वकील ने भी की मुलाकात : लालू प्रसाद के वकील प्रभात कुमार भी रिम्स पहुंचे थे. मुलाकात के बाद प्रभात कुमार ने मीडिया को बताया कि आरसी 47 ए का मामला लंबित है. वह इस संबंध में लालू प्रसाद से बात करने आये थे. सुप्रीम कोर्ट व हाइकोर्ट में गर्मी की छुट्टी होनेवाली है, जिसके कारण अब जुलाई में ही कुछ हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










