झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस होंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

Updated at : 12 Apr 2019 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस होंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस और गाैहाटी हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एएस बोपन्ना सुप्रीम कोर्ट के जज होंगे. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की शुक्रवार को हुई बैठक में चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस व गाैहाटी हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एएस बोपन्ना के नाम की अनुशंसा की गयी. बैठक की अध्यक्षता चीफ जस्टिस रंजन […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस और गाैहाटी हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एएस बोपन्ना सुप्रीम कोर्ट के जज होंगे. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की शुक्रवार को हुई बैठक में चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस व गाैहाटी हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एएस बोपन्ना के नाम की अनुशंसा की गयी. बैठक की अध्यक्षता चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने की.

जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस एनवी रमन्ना, जस्टिस अरुण मिश्र व जस्टिस आरएफ नरीमन कॉलेजियम बैठक में शामिल थे. कॉलेजियम ने विभिन्न हाइकोर्ट के जजों के नाम पर विचार किया. वरीयता, मेरिट सहित अन्य बिंदुओं पर विचार करने के बाद उनके नाम पर सहमति प्रदान की गयी. वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 31 पद स्वीकृत हैं. इसमें से वर्तमान में 27 न्यायाधीश कार्यरत हैं. चार न्यायाधीशों के पद रिक्त हैं. कहा गया कि झारखंड के चीफ जस्टिस बोस देश के विभिन्न हाइकोर्ट के जजों की संयुक्त वरीयता लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं, जबकि चीफ जस्टिस बोपन्ना वरीयता सूची में 38वें नंबर पर हैं.
वर्ष 2004 में कोलकाता हाइकोर्ट के बने थे जज

चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस का जन्म 11 अप्रैल 1959 को हुआ था. विधि की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने वर्ष 1985 में वकालत का लाइसेंस लिया था. इसके बाद उन्होंने वकालत शुरू की. 19 जनवरी 2004 को उन्हें कोलकाता हाइकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया. 11 अगस्त 2018 को झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाये गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola