खेलगांव : बाल समागम में शामिल हुईं 1 हजार बच्चियां, मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक

Updated at : 09 Apr 2019 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
खेलगांव : बाल समागम में शामिल हुईं 1 हजार बच्चियां, मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक

रांची :झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद झारखंड रांची के तत्वावधान में राज्य स्तरीय बाल समागम सह कस्तूरबा संगम 2019 का आयोजन बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया. कार्यक्रम में राज्य के सभी 24 जिले से लगभग 3000 एवं रांची जिले के 7000 समेत कुल 10000 छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के […]

विज्ञापन

रांची :झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद झारखंड रांची के तत्वावधान में राज्य स्तरीय बाल समागम सह कस्तूरबा संगम 2019 का आयोजन बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया. कार्यक्रम में राज्य के सभी 24 जिले से लगभग 3000 एवं रांची जिले के 7000 समेत कुल 10000 छात्राओं ने भाग लिया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरकार के मुख्य सचिव डीके तिवारी ने उपस्थित शिक्षकों एवं छात्राओं को मतदान की शपथ दिलायी. कार्यक्रम के दौरान रांची जिले के खिलाड़ियों ने डिस्ट्रिक्ट आइकॉन सह अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका केरकेट्टा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता मार्च पास्ट किया.

इस मार्च पास्ट में अंतरराष्ट्रीय एथलीट सपना कुमारी, रामचंद्र सांगा इनके कोच अरविंद सिंह समेत एथलेटिक्स डे बोर्डिंग के एथलीट तथा आवासीय बैडमिंटन सेंटर के कोच भरत साह एवं उनके प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया और मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया.

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह, राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह, उप विकास आयुक्त रांची दिव्यांशु झा, सभी प्रमंडल के क्षेत्रीय उपनिदेशक शिक्षा, सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola