रांची़ : सूचना आयुक्त के नौ में से आठ पद खाली

Updated at : 07 Apr 2019 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
रांची़ : सूचना आयुक्त के नौ में से आठ पद खाली

रांची़ : राज्य में सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के आठ पद वर्षों से खाली हैं. आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त व सूचना आयुक्त को मिलाकर कुल 10 पद हैं. इनमें मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर आदित्य स्वरूप हैं अौर सूचना अायुक्त के पद पर हिमांशु शेखर कार्यरत हैं. बाकी के आठ पद अब […]

विज्ञापन

रांची़ : राज्य में सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के आठ पद वर्षों से खाली हैं. आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त व सूचना आयुक्त को मिलाकर कुल 10 पद हैं. इनमें मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर आदित्य स्वरूप हैं अौर सूचना अायुक्त के पद पर हिमांशु शेखर कार्यरत हैं.

बाकी के आठ पद अब भी रिक्त हैं. रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गये हैं. उम्मीदवार 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. पूर्व में आवेदन जमा करने की तिथि 31 मार्च थी. कार्मिक विभाग ने अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया है.

आवेदन निबंधित डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करना है. उक्त पद पर नियुक्त व्यक्ति को प्रतिमाह दो लाख 25 हजार रुपये व अन्य भत्ते मिलेंगे. नियुक्ति पद ग्रहण की तिथि से अधिकतम पांच वर्ष की अवधि पूरी होने तक या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक (जो पहले हो) होगी. आवेदक विधि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता, जन संपर्क माध्यम या प्रशासन तथा शासन का व्यापक ज्ञान और अनुभव रखनेवाले समाज में प्रख्यात व्यक्ति होने चाहिए.

संसद का सदस्य या किसी राज्य या संघ राज्य क्षेत्र के विधान मंडल का सदस्य या कोई अन्य लाभ के पद पर कार्यरत या किसी राजनीतिक दल से संबद्ध या किसी कारोबार से संबद्ध व्यक्ति आवेदन हो सकते हैं, लेकिन उन्हें राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति के बाद उक्त पद या व्यापार छोड़ना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola