लाइसेंस बनाने को लेकर छात्रों ने की धक्का-मुक्की दलाल को पकड़ एसडीओ को सौंपा

Published at :05 Jul 2014 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
लाइसेंस बनाने को लेकर छात्रों ने की धक्का-मुक्की दलाल को पकड़ एसडीओ को सौंपा

रांची: ड्राइविंग लाइसेंस बनाने आये छात्रों ने शुक्रवार को डीटीओ ऑफिस में एक दलाल को पकड़ कर एसडीओ अमित कुमार के हवाले कर दिया. पूछताछ के दौरान उस युवक ने अपना नाम सोनू बताया. वह कहने लगा.मैं बैंक की तैयारी कर रहा हूं. मैंने एटेस्टेड के नाम पर कोई पैसा नहीं लिया. इसके बाद एसडीओ […]

विज्ञापन

रांची: ड्राइविंग लाइसेंस बनाने आये छात्रों ने शुक्रवार को डीटीओ ऑफिस में एक दलाल को पकड़ कर एसडीओ अमित कुमार के हवाले कर दिया. पूछताछ के दौरान उस युवक ने अपना नाम सोनू बताया.

वह कहने लगा.मैं बैंक की तैयारी कर रहा हूं. मैंने एटेस्टेड के नाम पर कोई पैसा नहीं लिया. इसके बाद एसडीओ ने जब डंडा मंगाया और जेल भेजने की धमकी दी, तब उसने जालसाजी में शामिल अपने दोस्तों का भी नाम बताया. उसके बाद एसडीओ के सुरक्षाकर्मियों ने दूसरे दलाल को दबोचा. उसके हाथ में लाइसेंस फॉर्म व मुहर थे. उसने अपना नाम विजय बताया. पूछे जाने पर उसने कहा कि वह रांची कॉलेज का विद्यार्थी है.

इधर, लड़कियों ने भी शिकायत की कि दोनों युवकों ने एटेस्टेड के नाम पर उनसे पैसे की वसूली की है. एसडीओ के सामने जब उनकी तलाशी ली गयी, तो दोनों के जेब से 3300 रुपये मिले. बाद में कोतवाली पुलिस को बुलाया गया और दोनों दलालों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. इधर, कोतवाली थानेदार ने एसडीओ अमित कुमार की मौजूदगी में सारे विद्यार्थियों के पैसे लौटाये. इस बीच विजय बार-बार हाथ जोड़ कर मिन्नतें करता रहा कि सर! अब मैं ऐसी गलती नहीं होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola