झारखंड के पहले प्रधान महालेखाकार एसकेएफ कुजूर का निधन

Updated at : 28 Feb 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के पहले प्रधान महालेखाकार एसकेएफ कुजूर का निधन

रांची : झारखंड राज्य के प्रथम प्रधान महालेखाकार (पीएजी) एवं राज्य विद्युत नियामक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एसकेएफ कुजूर का निधन हो गया. 76 वर्षीय कुजूर पिछले कई माह से बीमार थे. बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची से गुड़गांव स्थित मेदांता ले जाया गया था. मंगलवार की रात गुड़गांव में अपनी पुत्री सीरिन कुजूर […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य के प्रथम प्रधान महालेखाकार (पीएजी) एवं राज्य विद्युत नियामक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एसकेएफ कुजूर का निधन हो गया. 76 वर्षीय कुजूर पिछले कई माह से बीमार थे. बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची से गुड़गांव स्थित मेदांता ले जाया गया था. मंगलवार की रात गुड़गांव में अपनी पुत्री सीरिन कुजूर के आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली.
उस समय उनकी पत्नी इंदिरा कुजूर भी साथ थीं. गुरुवार को गुड़गांव में उनके शव को दफनाकर अंतिम संस्कार किया जायेगा. इधर, बुधवार को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. एजी ऑफिस में भी लोगों ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की.
गौरतलब है कि ऊर्जा और वित्तीय मामलों के स्तंभ रहे कुजूर को अफगानिस्तान सरकार और यूएसएआइडी ने ऊर्जा सुधार के तय कार्यक्रमों के लिए सलाहकार भी नियुक्त किया था. उनके मार्गदर्शन में अफगानिस्तान सरकार ने बिजली सुधार कार्यक्रमों को पूरा किया था. राज्य सरकार ने छठे वेतन आयोग की अनुशंसा लागू करने के लिए इनकी अध्यक्षता में फिटमेंट कमेटी बनायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola