रांची : नगर निगम के कर्मचारियों ने दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया, बैरंग लौटे लोग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम के करीब 200 कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विभिन्न चरणों में आंदोलन कर रहे हैं. इसी कड़ी में इन कर्मचारियों ने सोमवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया. आंदोलन करनेवालों में क्लर्क, सहायक और चतुर्थवर्गीय कर्मचारी शामिल हैं. दिन के 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक चली […]
विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम के करीब 200 कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विभिन्न चरणों में आंदोलन कर रहे हैं. इसी कड़ी में इन कर्मचारियों ने सोमवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया. आंदोलन करनेवालों में क्लर्क, सहायक और चतुर्थवर्गीय कर्मचारी शामिल हैं.
दिन के 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक चली इस हड़ताल की वजह से रांची नगर निगम कार्यालय का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया. इस दौरान यहां अपने जरूरी काम कराने पहुंचे लोगों काे काफी परेशानी हुई. हड़ताल के दौरान न तो नगर निगम की होल्डिंग टैक्स शाखा में कोई काम हुआ और न ही किसी के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन लिया गया. नतीजतन ज्यादातर लोगों को बैरंग लौटना पड़ा.
बेनतीजा रही वार्ता
कर्मचारियों की हड़ताल से पैदा हुई परेशानी पर शाम को सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार ने कर्मचारियों के साथ वार्ता की. इसमें उन्होंने कर्मचारियों की अधिकतर मांगें मान ली, लेकिन कर्मचारी इस बात पर अड़े रहे कि वार्ता नगर आयुक्त या अपर नगर आयुक्त के साथ होनी चाहिए. इधर, आंदोलन को लेकर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि आंदोलन जारी है. बुधवार से आंदोलन और तेज होगा.
हड़ताल के कारण ये काम हुए प्रभावित
निगम के शाखा प्रभारी, सहायक, क्लर्क व चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के हड़ताल में जाने के कारण न तो आम लोगों के शिकायतों से संबंधित किसी आवेदन को जमा नहीं लिया गया. होल्डिंग, वाटर कनेक्शन व पानी का बिल भुगतान का काम प्रभावित रहा. इसके अलावा जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम ठप रहा. खराब एलइडी लाइट स्ट्रीट की शिकायतें दर्ज नहीं हुई. इसके अलावा सेप्टिक टैंक बुकिंग और वाटर टैंकर बुकिंग का भी काम ठप रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन