रांची : खरमास बाद घोषित होगा जदयू का नया प्रदेश अध्यक्ष

Updated at : 04 Jan 2019 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : खरमास बाद घोषित होगा जदयू का नया प्रदेश अध्यक्ष

आपात बैठक में पदाधिकारियों से लिया फीडबैक, संगठन की मजबूती को लेकर किया गया विचार विमर्श रांची : जदयू का नया प्रदेश अध्यक्ष खरमास (14 जनवरी) के बाद घोषित होगा. प्रदेश अध्यक्ष मूलवासी व आदिवासी समुदाय से होगा. 12 जनवरी को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रदेश पदाधिकारियों […]

विज्ञापन

आपात बैठक में पदाधिकारियों से लिया फीडबैक, संगठन की मजबूती को लेकर किया गया विचार विमर्श

रांची : जदयू का नया प्रदेश अध्यक्ष खरमास (14 जनवरी) के बाद घोषित होगा. प्रदेश अध्यक्ष मूलवासी व आदिवासी समुदाय से होगा. 12 जनवरी को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. इसमें नये प्रदेश अध्यक्ष का नाम पर विचार-विमर्श किया जायेगा. नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद की जायेगी. यह जानकारी प्रदेश प्रभारी सह बिहार विधानसभा के सचेतक राम सेवक सिंह ने दी.
श्री सिंह जदयू के राज्य कार्यकारिणी की आपात बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि प्रदेश जलेश्वर महतो के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी में किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा. संगठन पूरी तरह से एकजुट है. बैठक में 19 जिलों के अध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे.
बैठक में पदाधिकारियों से फीडबैक लिया गया. सभी यहां के मूलवासी व आदिवासी वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाने को लेकर सहमत हैं. झारखंड में संगठन और मजबूती से काम करेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है. जलेश्वर महतो सिर्फ बाघमारा की राजनीति करते थे, पूरे राज्य की नहीं. बैठक में बिहार के संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद थे.
उन्होंने पार्टी की एकजुटता पर पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया. बैठक में सह प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, भगवान सिंह, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, कृष्णानंद मिश्रा, बटेश्वर मेहता, धनंजय सिन्हा, जफर कमाल, संजय सहाय, आफताब जमील, बैजनाथ गोपी, पवन पांडेय, सुशील सिंह, अशोक चौधरी, आशा शर्मा, शीला सिंह, पिंटू सिंह, दीपक यादव, रमेश सिंह, सुनील कुमार सिन्हा, मौलाना मोबिन रिजवी, लालचंद महतो, अर्जुन गोसाईं, अक्षय सिन्हा, हाजी हसीब, जगमीत सिंह, उपेंद्र नारायण सिंह, सतीश दास, चंद्र मोहन पटेल, विजय पांडेय, राजू महतो, कृष्णा सिंह घटवार, रत्ना शर्मा, अंजली सिंह, त्रिभुवन दयाल, ललन सिन्हा, राजनारायण पटेल, त्रिवेणी वर्मा समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में खीरू महतो आगे
जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को फिर से संगठन की कमान मिल सकती है. प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में इनका नाम सबसे आगे चल रहा है. पार्टी में वे वरिष्ठ नेता हैं. पहले भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. इनके अलावा पूर्व मंत्री सुधा चौधरी को भी प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा चल रही है. एक और चर्चा चल रही है कि महतो वर्ग से आने वाले एक बड़े नेता को जदयू में शामिल करा कर उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है.
फिलहाल झारखंड में गठबंधन नहीं
रामसेवक सिंह ने कहा कि फिलहाल झारखंड में जदयू का किसी दल के साथ गठबंधन नहीं है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश के बाद ही गठबंधन का स्वरूप तय होगा. फिलहाल पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola