ePaper

रांची : 121 किलो दूध से किया गया पहाड़ी बाबा का रुद्राभिषेक महाआरती के बाद हुआ भव्य शृंगार, छप्पन भोग भी लगा

Updated at : 22 Dec 2018 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
रांची :  121 किलो दूध से किया गया पहाड़ी बाबा का रुद्राभिषेक महाआरती के बाद हुआ भव्य शृंगार, छप्पन भोग भी लगा

रांची : श्रीशिव मंडल द्वारा शुक्रवार को पहाड़ी बाबा का 21वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे महारुद्राभिषेक से हुआ. आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज ने अपने 11 विद्वान पंडितों के साथ विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करायी. 121 किलो दूध, पांच किलो दही, गन्ने का रस, डाभ का […]

विज्ञापन
रांची : श्रीशिव मंडल द्वारा शुक्रवार को पहाड़ी बाबा का 21वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे महारुद्राभिषेक से हुआ. आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज ने अपने 11 विद्वान पंडितों के साथ विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करायी. 121 किलो दूध, पांच किलो दही, गन्ने का रस, डाभ का जल, चंदन से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया गया.
मुख्य यजमान के रूप में प्रताप चंद्र साहू अपनी पत्नी सरोज साहू के साथ रुद्राभिषेक में शामिल हुए. अन्य यजमान भी रुद्राभिषेकमें शामिल हुए. दोपहर करीब डेढ़ बजे रुद्राभिषेक संपन्न हुअा. इसके बाद भजन के बीच पहाड़ी बाबा की महाआरती की गयी. भव्य शृंगार किया गया और छप्पन भोग लगाया गया.
रुद्राभिषेक में बीच-बीच में आमभक्त भी शामिल होकर धन्य हो गये. मुख्य मंदिर में बाबा का पूजा अर्चना के लिए आनेवाले भक्त रुद्राभिषेक में बाबा को दूध व जल का अभिषेक किये.
महाआरती व भव्य शृंगार में शामिल होने के लिए भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला. हर कोई बाबा के भव्य शृंगार का दर्शन करना चाहता था. रुद्राभिषेक व अन्य कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए श्रीशिव मंडल के सदस्यों ने अहम भूमिका निभायी.
महाआरती के बाद सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. आयोजन काे सफल आयोजन बनाने में प्रेमशंकर चौधरी, भगवान दास काबरा, किशोरी पोद्दार, इंद्रदेव चौधरी, उदय चौधरी, पुरारी लाल मंगल, अमर पोद्दार, दिनेश चौधरी, राजेश कुमार, श्याम अग्रवाल, राजू साहू, जोगेंद्र गाबा के अलावा महिला मंडल की विमला शर्मा, अनपूर्णा चौधरी, संगीता देवी, पूनम रानी व मकुंती देवी आदि का सहयोग रहा.
आज निकलेगी प्रभात फेरी श्रीराम कथा का होगा प्रवचन
पहाड़ी मंदिर से शनिवार सुबह आठ बजे प्रभातफेरी निकाली जायेगी, जो रातू रोड स्थित जैन स्मृति भवन में आकर समाप्त होगी. दोपहर 2:30 बजे श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में सुश्री संगीता किशोरी द्वारा श्रीराम कथा सुनाई जायेगी. आयोजकों ने बताया कि ऐसा कार्यक्रम राजधानी मेें पहली बार किया जा रहा है. यह कथा 30 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक चलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola