रांची : पहाड़ी बाबा का वार्षिकोत्सव आज से जुटेंगे श्रद्धालु, होंगे कई कार्यक्रम, तैयारी पूरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हनुमान जी की ध्वज पूजा के साथ होगी कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे से आचार्य श्याम भारद्वाज 11 विद्वान पंडितों के साथ संपन्न करायेंगे महारुद्राभिषेक रांची : पहाड़ी बाबा का वार्षिक उत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहा है. इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रातः आठ बजे हनुमान जी की ध्वज पूजा […]
विज्ञापन
हनुमान जी की ध्वज पूजा के साथ होगी कार्यक्रम की शुरुआत
सुबह नौ बजे से आचार्य श्याम भारद्वाज 11 विद्वान पंडितों के साथ संपन्न करायेंगे महारुद्राभिषेक
रांची : पहाड़ी बाबा का वार्षिक उत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहा है. इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रातः आठ बजे हनुमान जी की ध्वज पूजा के साथ इसकी शुरुआत होगी. इसके बाद नौ बजे से महारुद्राभिषेक होगा. इसे आचार्य श्याम भारद्वाज 11 विद्वान पंडितों के साथ संपन्न करायेंगे. 121 किलो दूध, दही, गन्ने का रस, मधु सहित अन्य सामग्री से रुद्राभिषेक किया जायेगा.
इसके बाद भजन कीर्तन व शाम चार बजे महाआरती की जायेगी. इसमें सभी भक्तों से शामिल होने का आग्रह किया गया है. दूसरे दिन शनिवार को प्रात: आठ बजे राम कथा ज्ञान यज्ञ शुरू होगा.
इसे लेकर मुख्य यजमान प्रताप चंद्र साहू सपत्नीक रामायण को अपने माथे पर लेकर पूरे भक्ति भाव से भजन-कीर्तन के साथ रातू रोड स्थित रतन लाल धर्मशाला पहुंचेंगे. उसी दिन से बनवासी सुश्री संगीता किशोरी जी के द्वारा राम कथा सुनायी जायेगी. उनके द्वारा रांची में पहली बार कथा का वाचन किया जायेगा.
कथा 30 दिसंबर तक प्रतिदिन दिन के दो से शाम छह बजे तक होगी. पहले दिन शनिवार को कथा की महत्ता व उसकी महिमा पर प्रकाश डाला जायेगा. कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रेमशंकर चौधरी, भगवान दास काबरा, इंद्र देव चौधरी, उदय सहित अन्य लोग लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










