रांची : क्रिसमस उत्सव यात्रा 15 दिसंबर को
Updated at : 24 Nov 2018 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन केंद्रीय समिति के तत्वावधान में 15 दिसंबर को क्रिसमस उत्सव यात्रा का आयोजन किया जायेगा. क्रिसमस से दस दिन पूर्व होनेवाली इस यात्रा को मसीही प्रेम, एकता, भाईचारा अौर यीशु मसीह के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है. एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप तिर्की, […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन केंद्रीय समिति के तत्वावधान में 15 दिसंबर को क्रिसमस उत्सव यात्रा का आयोजन किया जायेगा. क्रिसमस से दस दिन पूर्व होनेवाली इस यात्रा को मसीही प्रेम, एकता, भाईचारा अौर यीशु मसीह के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है.
एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप तिर्की, महासचिव संदीप उरांव, कोषाध्यक्ष अरुण नागेसिया अौर मीडिया प्रभारी विकास तिर्की ने जानकारी दी कि इस यात्रा में विभिन्न मंडलियों की सहभागिता होगी. इस यात्रा के दौरान क्रिसमस झांकी निकाली जायेगी. सांस्कृतिक कार्यक्रम अौर क्रिसमस गीतों की लाइव प्रस्तुति की जायेगी.
मसीही जगत के लिए उपलब्धियां हासिल करनेवालों को सम्मानित भी किया जायेगा. क्रिसमस उत्सव यात्रा लोयला मैदान से डंगराटोली चौक होते हुए अॉडी शो रूम तक जायेगी. इसके बाद वापस पुरूलिया रोड होते हुए सर्जना चौक तक यात्रा पहुंचेगी. सर्जना चौक पर ही क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




