रांची : हाइकोर्ट के जज सुजीत नारायण प्रसाद ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन

हाइकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ कर 19 हो गयी रांची : झारखंड हाइकोर्ट में गुरुवार को चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने ओड़िशा हाइकोर्ट से स्थानांतरित होकर झारखंड आये जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ के पूर्व राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट को पढ़ा गया. जस्टिस प्रसाद के शपथ […]

विज्ञापन
हाइकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ कर 19 हो गयी
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में गुरुवार को चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने ओड़िशा हाइकोर्ट से स्थानांतरित होकर झारखंड आये जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ के पूर्व राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट को पढ़ा गया. जस्टिस प्रसाद के शपथ लेने के साथ ही हाइकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ कर 19 हो गयी है. हाइकोर्ट में न्यायाधीशों के 25 पद सृजित हैं.
शपथ ग्रहण समारोह में हाइकोर्ट के जस्टिस डीएन पटेल, जस्टिस एचसी मिश्र, जस्टिस अपरेश कुमार सिंह सहित सभी न्यायाधीश उपस्थित थे. शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए झारखंड हाइकोर्ट का ह्वाइट हॉल खचाखच भरा था. बड़ी संख्या में वरीय अधिवक्ता, अधिवक्ता, अधिवक्ता लिपिक, न्यायाधीश के रिश्तेदार, डीजीपी डीके पांडेय सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.
शपथ लेने के बाद जस्टिस प्रसाद ने मामलों की सुनवाई की. उल्लेखनीय है कि सुजीत नारायण प्रसाद का जन्म 20 जून 1967 को हुआ था. स्नातकोत्तर व एलएलबी की डिग्री लेने के बाद उन्होंने झारखंड हाइकोर्ट में वकालत शुरू की थी. 26 सितंबर 2014 को वे हाइकोर्ट के न्यायाधीश बने. बाद में उनका स्थानांतरण ओड़िशा हाइकोर्ट हो गया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola