रांची : डकैती करने आये चार बदमाशों से भिड़ गया था किसान का परिवार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : नामकुम के हहाप गांव में शनिवार की देर रात डकैती करने आये अपराधियों की पिटाई से घायल किसान करम सिंह मुंडा के पुत्र चैतन्य मुंडा ने बताया कि चार अपराधी पिस्तौल व हरवे हथियार लेकर घर में घुस गये थे, जबकि तीन अपराधी बाहर निगरानी कर रहे थे़ चारों अपराधियों में से एक […]
विज्ञापन
रांची : नामकुम के हहाप गांव में शनिवार की देर रात डकैती करने आये अपराधियों की पिटाई से घायल किसान करम सिंह मुंडा के पुत्र चैतन्य मुंडा ने बताया कि चार अपराधी पिस्तौल व हरवे हथियार लेकर घर में घुस गये थे, जबकि तीन अपराधी बाहर निगरानी कर रहे थे़ चारों अपराधियों में से एक ने पिस्तौल दिखा कर मेरे पिता को कब्जे में कर लिया था और रुपये की मांग कर रहा था. जबकि अन्य अपराधी बक्सा तोड़ रहे थे़ वे लोग दाउली लिये हुए थे़
पुिलस को फोन करते देख लिया था: चैतन्य ने बताया कि मौका देख कर वह किनारे हट कर पुलिस को फोन करने का प्रयास कर रहा था तभी एक अपराधी ने देख लिया़ उसके बाद फोन छीन लिया और मारपीट की़ उसके बाद वे लोग चैतन्य के चाचा (डिंबू मुंडा व कुलदीप मुंडा) के कमरे में गये और उनका दरवाजा खुलवा कर लूटपाट का प्रयास करने लगे़
लेकिन सभी सदस्य साहस का परिचय देते हुए अपराधियों से भिड़ गये और एक अपराधी को कमरे में बंद कर दिया़ इसी बीच शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये और अपराधी की जम कर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी़
हहाप में ही है मारे गये अपराधी की बहन का है ससुराल : जानकारी के मुताबिक शनिवार को खरसीदाग में पड़हा जतरा के दौरान आर्केस्ट्रा हो रहा था, जिसे देखने कई ग्रामीण गये थे. इसी दौरान अपराधी घर को खाली समझ कर घुस गये थे. वहीं, मारे गये अपराधी के बारे में बताया जा रहा है कि उसका नाम अचु मुंडा है, जो खूंटी का रहनेवाला है.
अचु की बहन चंपी देवी व बहनोई पंडा मुंडा का घर भुक्तभोगी किसान करम सिंह मुंडा के घर के पास ही है़ अचु मुंडा का गांव में आना-जाना लगा रहता था. इधर क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए लोगों ने कहा कि कुछ समय से अपराधी पुलिस पर भारी पड़े रहे हैं. कुछ दिन पहले सिदरौल में भी अपराधियों ने ताला तोड़ कर घर में डकैती की थी तथा घर के सदस्यों के साथ मारपीट भी की थी. उस मामले में भी पुलिस बदमाशों को अब तक नहीं पकड़ सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










