रातू : किसान अिधकार मंच का महाधरना 20 को

Updated at : 04 Nov 2018 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
रातू : किसान अिधकार मंच का महाधरना 20 को

रातू : किसान अधिकार मंच की बैठक शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में हुई. इसमें क्षेत्र में फसल की स्थिति पर चर्चा कर किसानों की दयनीय हालत पर चिंता जतायी गयी. 2017 की फसल बीमा राशि का भुगतान जल्द करने, रातू प्रखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, प्रत्येक किसान को 50-50 हजार रुपये मुआवजा राशि […]

विज्ञापन

रातू : किसान अधिकार मंच की बैठक शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में हुई. इसमें क्षेत्र में फसल की स्थिति पर चर्चा कर किसानों की दयनीय हालत पर चिंता जतायी गयी. 2017 की फसल बीमा राशि का भुगतान जल्द करने, रातू प्रखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, प्रत्येक किसान को 50-50 हजार रुपये मुआवजा राशि देने व किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की गयी. साथ ही किसानों की मांग को लेकर 20 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय में महाधरना का निर्णय लिया गया. अध्यक्षता संयोजक महावीर विश्वकर्मा ने की.

मौके पर रामनंदन महतो, बेलाल अंसारी, मो असलम, गोयंदा उरांव, बीगा उरांव, अबुल अंसारी, चारो उरांव, मीरा देवी, सीमा देवी, सरिता देवी, मंसूर अंसारी, मियांजान अंसारी, ममता देवी, प्रभात राय, कृष्णा गोप सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola