रांची : रसोइयों ने चौक-चौराहों को किया जाम छह घंटे तक ठप रही यातायात व्यवस्था

Updated at : 14 Oct 2018 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : रसोइयों ने चौक-चौराहों को किया जाम छह घंटे तक ठप रही यातायात व्यवस्था

15 सूत्री मांगों को लेकर राज्य भर से जुटीं हजारों रसोइया रांची : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका अध्यक्ष संघ के तत्वावधान में 15 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को राज्य भर से आयीं हजारों महिलाअों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत राजधानी के विभिन्न चाैक-चाैराहों को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने बूटी मोड़ शिवाजी […]

विज्ञापन
15 सूत्री मांगों को लेकर राज्य भर से जुटीं हजारों रसोइया
रांची : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका अध्यक्ष संघ के तत्वावधान में 15 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को राज्य भर से आयीं हजारों महिलाअों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत राजधानी के विभिन्न चाैक-चाैराहों को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने बूटी मोड़ शिवाजी चाैक, दुर्गा सोरेन चाैक, बिरसा चाैक, पिस्का मोड़ चाैक, न्यू मार्केट चाैक, किशोरी यादव चाैक को जाम कर दिया था.
इस कारण छह घंटे तक राजधानी की यातायात व्यवस्था चरमरायी रही. लोगों को जाम से निकलने में घंटों लग गये. जाम के दाैरान कई महिला प्रदर्शनकारी बेहोश भी हुईं. इस बीच बिरसा चाैक पर प्रदर्शन के दाैरान एक कार ने भागने के क्रम में एक महिला को टक्कर मार दी, इससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया. इधर, सूत्रों के अनुसार संघ रविवार को आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर सकता है.
बलपूर्वक हटाया, लाठियां भांजी गयी
जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी महिलाएं सुबह आठ बजे से ही चाैक को घेर कर सड़क पर बैठ गयी थीं. वे तमिलनाडु की तर्ज पर फोर्थ ग्रेड पदों पर समायोजित करने, न्यूनतम मजदूरी देने, पांच लाख का जीवन बीमा करने, हटाये गये कर्मियों को वापस लेने, पोशाक देने, 10000 स्कूलों को बंद करने का निर्णय वापस लेने सहित 15 सूत्री मांगों पर कार्रवाई करने की मांग कर रही थीं. वहीं पुलिस उन्हें समझाती रही, लेकिन रसोइया संयोजिका मुख्यमंत्री से वार्ता कराने की मांग करती रहीं.
दूसरी तरफ, दुर्गा सोरेन चाैक जाम करनेवाली महिलाअों को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया. लाठियां भांजी गयी, जिससे कई प्रदर्शनकारियों को चोट भी पहुंची. दोबारा जाम करने का प्रयास करने पर पुलिस ने महिलाअों पर पानी की बाैछार की. इसके बाद धक्कामुक्की करते हुए चाैक से हटाया गया.
यहां पर संघ की देवयंती बारला, भवानी देवी, करमा चाैधरी प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रही थीं. राजभवन के समीप धरना स्थल पर उपस्थित सैकड़ों महिलाएं नारेबाजी करते हुए किशोरी यादव चाैक, न्यू मार्केट चाैक व पिस्का मोड़ के लिए रवाना हुई. न्यू मार्केट चाैक जाम होने पर पुलिस ने जाम हटा लेने का आग्रह किया, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी.
महिलाअों को धक्का देकर हटाया गया
रसोइयों ने पिस्का मोड़ चाैक को भी जाम कर दिया. वहां भी तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाने का प्रयास किया. इस कारण पुलिस से नोकझोंक होती रही. महिलाएं चाैक से हटने का नाम नहीं ले रही थीं.
इस बीच जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी. पुलिसकर्मियों ने जाम करनेवालों को हटाना शुरू किया. महिलाअों को धक्का देकर हटाया गया. इससे कई महिलाएं गिर पड़ी. उसमें से प्रदर्शनकारी शोभा देवी के सिर में चोट लगी. यहां से जाम करनेवाले महिलाएं किशोरी यादव चाैक पहुंची. वहां सड़क पर बैठ गयी. यहां पर शोभा देवी बेहोश होने लगी.
बाद में पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस के बदले अॉटो से अस्पताल भेजा. इस बीच किशोरी यादव चाैक को प्रदर्शनकारियों ने चारों तरफ से जाम कर दिया. जाम के कारण कांके रोड, रातू रोड से कचहरी जा रहे वाहन, अपर बाजार, कचहरी चाैक, जाकिर हुसैन पार्क के पास जाम होने लगा. कई घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति, प्रदेश महासचिव प्रेमनाथ विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष अनीता देवी आदि कर रही थीं. प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क से नहीं हटने पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर राजभवन स्थित धरना स्थल पर ले गयी. इसे पुलिस ने अस्थायी कैंप जेल का रूप दिया था.
निदेशक के साथ रसोइया संघ की वार्ता विफल
रांची : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका अध्यक्ष संघ का प्रतिनिधिमंडल मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक शैलेश चौरसिया से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांग निदेशक के समक्ष रखी लेकिन वार्ता में मांग पर सहमति नहीं बन सकी. इसके बाद शाम में प्रतिनिधिमंडल की वार्ता रांची उपायुक्त के साथ हुई. संघ के अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बताया कि आंदोलन को लेकर रविवार को आगे का निर्णय लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola