रांची : संडे होली डे को लेकर सीसीएल में औद्योगिक अशांति
Updated at : 11 Sep 2018 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

मनोज सिंह कई एरिया में बंद था पिछले रविवार को कामकाज रांची : रविवार को छुट्टी के दिन की तरह नहीं मानने (स्टैगर्ड होली डे) को लेकर सीसीएल के कई एरिया में विवाद है. कई एरिया में रविवार को कामकाज बंद कराया गया. कुछ एरिया में विवाद के बाद प्रबंधन ने वार्ता की. इसके बाद […]
विज्ञापन
मनोज सिंह
कई एरिया में बंद था पिछले रविवार को कामकाज
रांची : रविवार को छुट्टी के दिन की तरह नहीं मानने (स्टैगर्ड होली डे) को लेकर सीसीएल के कई एरिया में विवाद है. कई एरिया में रविवार को कामकाज बंद कराया गया. कुछ एरिया में विवाद के बाद प्रबंधन ने वार्ता की. इसके बाद काम शुरू हो पाया. सीसीएल के कई एरिया में आदेश जारी किया गया है कि रविवार एक सामान्य कार्य दिवस की तरह माना जायेगा. इस दिन भी कार्य सामान्य साप्ताहिक दिवस की तरह ही किये जायेंगे.
इस कारण कर्मचारी शनिवार मध्य रात से शुरू होनेवाले सप्ताह के सात दिनों में से एक दिन रेस्ट या विश्राम दिवस के रूप में ले सकते हैं. विश्राम दिवस प्रबंधन द्वारा कार्य के अावश्यकतानुसार या पूर्व में ही निर्धारित किया जा सकता है. चूंकि रविवार एक सामान्य कार्य दिवस के रूप में माना जायेगा. इस कारण उस तिथि पर कर्मचारियों को सामान्य वेतन के अतिरिक्त कुछ भुगतान नहीं होगा.
बरकासयाल में काम रहा बंद : पिछले रविवार को सीसीएल प्रबंधन के निर्णय के विरोध में बरकासयाल में काम बंद रहा. कर्मी सामूहिक अवकाश पर चले गये. एनके पिपरवार एरिया में भी नोटिस जारी करने के बाद कर्मियों ने काम का विरोध कर दिया.
इसके बाद प्रबंधन ने मजदूर यूनियनों के साथ बात की थी. बातचीत के बाद फिलहाल रविवार को छुट्टी काटने का निर्णय वापस ले लिया गया. सीसीएल के परेज एरिया में रविवार को कार्यालय बंद रखा जा रहा है.वहां केवल उत्पादन में लगे कर्मियों को ही रविवार को आने का आदेश जारी किया गया है. पिछले रविवार को रामगढ़ जिले में पड़नेवाले खदानों में करीब 10 हजार मजदूरों ने रविवार को काम नहीं किया.
कोल इंडिया की कई कंपनियों में रविवार की छुट्टी बंद कर दी गयी है. सीसीएल भी वैसे स्थानों में रविवार की छुट्टी बंद कर रहा है, जहां उत्पादन नहीं हो रहा है. इसको लेकर कई स्थानों पर विरोध की सूचना मिली है. इस पर सीसीएल प्रबंधन गंभीरता से विचार कर रहा है. रास्ता निकालने का प्रयास हो रहा है.
आरएस महापात्र, निदेशक कार्मिक, सीसीएल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




