वित्त आयोग की 18 सदस्यीय टीम आज पहुंचेगी, होगा मंथन

रांची : 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह 18 सदस्यीय दल के साथ एक अगस्त को रांची पहुंचेंगे. अध्यक्ष के साथ उनकी पत्नी भी आयेंगी. राज्य सरकार ने आयोग के सदस्यों और उनके साथ आनेवाले अधिकारियों को राजकीय अतिथि घोषित किया है. आयोग के सदस्य तीन अगस्त को वापस दिल्ली जायेंगे. एक अगस्त को […]
रांची : 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह 18 सदस्यीय दल के साथ एक अगस्त को रांची पहुंचेंगे. अध्यक्ष के साथ उनकी पत्नी भी आयेंगी. राज्य सरकार ने आयोग के सदस्यों और उनके साथ आनेवाले अधिकारियों को राजकीय अतिथि घोषित किया है. आयोग के सदस्य तीन अगस्त को वापस दिल्ली जायेंगे. एक अगस्त को रांची पहुंचने के बाद आयोग के अधिकारियों का दल स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेगा. दो अगस्त को सुबह 10 बजे से रेडिशन ब्लू में मुख्यमंत्री व अधिकारियों के साथ बैठक होगी. इसमें राज्य की आर्थिक, सामाजिक स्थिति सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श होगा.
इसके बाद आयोग की टीम राजनीतिक दलों से भी बातचीत करेगी और बैठकों में हुई बातचीत आदि की जानकारी प्रेस को देगी. तीन अगस्त को सुबह आयोग की टीम जमशेदपुर जायेगी. आयोग के अध्यक्ष वहां ट्रेड और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के लोगों से मुलाकात करेंगे. उनकी राय जानेंगे. इसके बाद एक्सएलआरआइ के छात्रों से बातचीत के बाद टीम रांची लौटेगी और शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




