रांची : 16 अधिकारियों का वेतन रोकने, विभागीय कार्यवाही और निलंबन का दिया आदेश

Updated:
विज्ञापन

तबादले के बाद भी नहीं दिया पदस्थापित पद पर योगदान रांची : कृषि विभाग ने नव पदस्थापित स्थान पर योगदान नहीं देने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया है. साथ ही इन अफसरों पर विभागीय कार्यवाही चलाने के लिए प्रपत्र-क का गठन करने और निलंबन का प्रस्ताव देने का आदेश दिया है. विभागीय […]

विज्ञापन
तबादले के बाद भी नहीं दिया पदस्थापित पद पर योगदान
रांची : कृषि विभाग ने नव पदस्थापित स्थान पर योगदान नहीं देने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया है. साथ ही इन अफसरों पर विभागीय कार्यवाही चलाने के लिए प्रपत्र-क का गठन करने और निलंबन का प्रस्ताव देने का आदेश दिया है. विभागीय सचिव के निर्देश के बाद विशेष सचिव शुभ्रा वर्मा ने यह आदेश जारी किया है. इसमें लिखा है कि तबादला होने वाले अधिकारियों को एक सप्ताह में अपने-अपने पद पर योगदान देना था. लेकिन यह अभी तक सुनिश्चित नहीं किया गया है. कृषि विभाग ने पांच जुलाई को तबादला आदेश निकाला था.
जिनका वेतन रोकने का आदेश है : विमल लकड़ा अप्र भूमि संरक्षण पदाधिकारी लोहरदगा, ओम प्रकाश चौधरी जिला उद्यान पदाधिकारी दुमका, सुबोध प्रसाद सिंह भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी धनबाद, गोपाल ठाकुर जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी देवघर, अमरेश कुमार झा जिला कृषि पदाधिकारी हजारीबाग, राजेंद्र प्रसाद अनुमंडल कृषि पदाधिकारी साहेबगंज, लक्षमण उरांव जिला कृषि पदाधिकारी गढ़वा, ब्रजेश्वर दुबे संयुक्त कृषि निदेशक हजारीबाग, रामाशंकर प्रसाद सिंह अनुमंडल कृषि पदाधिकारी देवघर, विजय ठाकुर जिला उद्यान पदाधिकारी साहेबगंज, सत्येंद्र प्रसाद जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी डालटनगंज, अरुण कुमार जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी चतरा, असीमानंद टोप्पो सहायक निदेशक गुण नियंत्रण, रामनंदन प्रसाद भूमि संरक्षण पदाधिकारी साहेबगंज, ब्रह्मदेव साह कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola