रांची : उप प्राचार्य ने मारा था चाटा, जेवीएम श्यामली का छात्र हुआ लापता, बनारस से बरामद

Updated at : 30 Jun 2018 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : उप प्राचार्य ने मारा था चाटा, जेवीएम श्यामली का छात्र हुआ लापता, बनारस से बरामद

रांची : जेवीएम श्यामली के नौवीं कक्षा का छात्र देव कपूर दो दिनों से लापता है. जब इस संबंध में कोकर के रिवर्सा अपार्टमेंट में रहनेवाले देव कपूर के पिता चित्रगुप्त महतो ने स्कूल में पता किया, तो उन्हें जानकारी मिली कि देव कपूर को स्कूल के उप प्राचार्य एसके झा ने चाटा मारा था […]

विज्ञापन
रांची : जेवीएम श्यामली के नौवीं कक्षा का छात्र देव कपूर दो दिनों से लापता है. जब इस संबंध में कोकर के रिवर्सा अपार्टमेंट में रहनेवाले देव कपूर के पिता चित्रगुप्त महतो ने स्कूल में पता किया, तो उन्हें जानकारी मिली कि देव कपूर को स्कूल के उप प्राचार्य एसके झा ने चाटा मारा था और वह गुरुवार से स्कूल परिसर से गायब है.
इधर, इस मामले में सिटी एसपी अमन कुमार ने कहा कि देव कपूर को बनारस से बरामद कर लिया गया है. वह आरपीएफ के पास है़
देव कपूर के पिता चित्रगुप्त महतो ने बताया कि चार-पांच दिन पहले देव कपूर समेत छह छात्रों की शिकायत लड़कियों पर कमेंट करने को लेकर क्लास मॉनिटर ने शिक्षिका से की थी.
इसकी जानकारी शिक्षिका ने उप प्राचार्य एसके झा को दी. 26 जून को उप प्राचार्य ने सभी छात्रों को अपने कक्ष में बुलाया. जब छात्र उप प्राचार्य के सामने उपस्थित हुए, तब देव कपूर को मॉनिटर व उपस्थित छह छात्रों के सामने उप प्राचार्य ने चाटा जड़ दिया. इस घटना के बाद 27 जून की सुबह देव कपूर सुबह स्कूल बस से स्कूल तो गया, लेकिन वह स्कूल परिसर में नहीं मिला.
इसके बाद से उसका कोई पता नहींचल रहा था़ चित्रगुप्त महतो ने उप प्राचार्य पर आरोप लगाया कि अगर उनके पुत्र ने कोई गलती की थी, तो उन्हें स्कूल की ओर से सूचना देनी चाहिए थी, लेकिन स्कूल ने कोई जानकारी नहीं दी. इधर गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, विधायक बबीता देवी, चित्रगुप्त महतो, उनकी पत्नी बसंती देवी सहित कई जेएमएम नेता और पूरा परिवार डोरंडा थाना में दिन भर जमे रहे़
डोरंडा थाना प्रभारी आबिद खान के अनुसार शुक्रवार की शाम तक इस संबंध में कोई लिखित आवेदन थाना को नहीं दिया गया था़
इधर, छात्र के पिता चित्रगुप्त महतो ने बताया कि देव कपूर का लोकेशन बनारस के गंगा घाट में मिला है़ अभिभावक उसे लाने के लिए बनारस रवाना हो चुके हैं.
देव का स्कूल बैग मेकन काॅलोनी में मिला : पुलिस को खोजबीन में छात्र देव कपूर का स्कूल बैग मेकन कॉलोनी में मिला. बैग जे ब्लॉक के पास पड़ा हुआ था. पुलिस ने बैग को जब्त कर लिया है.
बनारस के गंगा घाट में मिला लोकेशन, छात्र को लाने के लिए परिजन हुए रवाना
कोई मेरे बेटा को ला दो : चित्रगुप्त महतो
स्कूल परिसर में देव कपूर की मां बसंती देवी व पिता चित्रगुप्त महतो कर रो-रो कर बुरा हाल था. मां बेसुध होकर सिर्फ हाथ जोड़ कर गुहार लगा रही थी कि कोई मेरे बेटे काे ला दो.
वहीं पिता चित्रगुप्त महतो दहाड़ मार कर रो रहे थे. परिजन उन्हें बार-बार पानी देकर होश में ला रहे थे. वह वहां उपस्थित सभी से कह रहे थे : कोई मेरे बेटा को ला दो. वह कभी उप प्राचार्य के कक्ष में जाते, तो कभी बाहर आकर दहाड़ मारकर रोने लगते.
स्कूल नहीं आ रहा था देव : प्राचार्य
स्कूल के प्राचार्य समरजीत जाना ने कहा कि छात्र 9वीं कक्षा के सेक्शन जी में पढ़ता है. कक्षा के पांच-छह लड़कों के खिलाफ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत मिली थी. इस कारण सभी को फटकार लगायी गयी थी. साथ ही संबंधित छात्रों को अभिभावकों को लेकर स्कूल में आने को कहा गया था. छात्र देव कपूर पिछले दो दिनों से स्कूल नहीं आ रहा था.
बयान बदल रहे उप प्राचार्य : योगेंद्र
पूर्व विधायक व देव कपूर के चाचा योगेंद्र महतो शुक्रवार को स्कूल पहुंचे और उप प्राचार्य एसके झा से मामले की जानकारी ली. श्री महतो ने बताया कि पहले उप प्राचार्य ने कहा कि छात्र को नहीं मारा है, फिर कहा केवल छुआ था.
जब उन्होंने सीसीटीवी में देखा, तो उसमें साफ दिख रहा है कि उप प्राचार्य ने उसको थप्पड़ मारा है. उन्होंने कहा कि देव कपूर के सहपाठियों ने भी बताया कि उसके साथ उप प्राचार्य ने मारपीट की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola