Advertisement
रांची : चावल वितरण के मामले में रांची शहरी क्षेत्र सबसे पीछे
रांची : जन वितरण प्रणाली की दुकानों से चावल वितरण के मामले में रांची शहरी क्षेत्र का आंकड़ा सबसे कम है. जबकि, रांची शहरी क्षेत्र में लगभग 550 राशन डीलर हैं. रांची शहरी क्षेत्र(अनुभाजन) में 16 जून तक 24.83 प्रतिशत चावल का ही वितरण किया गया है. वहीं बेड़ो, बुढ़मू, इटकी, खलारी, चान्हो, मांडर व […]
रांची : जन वितरण प्रणाली की दुकानों से चावल वितरण के मामले में रांची शहरी क्षेत्र का आंकड़ा सबसे कम है. जबकि, रांची शहरी क्षेत्र में लगभग 550 राशन डीलर हैं. रांची शहरी क्षेत्र(अनुभाजन) में 16 जून तक 24.83 प्रतिशत चावल का ही वितरण किया गया है. वहीं बेड़ो, बुढ़मू, इटकी, खलारी, चान्हो, मांडर व नामकुम में चावल वितरण का आंकड़ा भी कम है.
जिन प्रखंडों में चावल वितरण का आंकड़ा कम है, उन प्रखंडों के डीलरों को वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. हालांकि, ग्रामीण इलाकों के कुछ प्रखंडों ने 90 फीसदी से भी अधिक वितरण कर दिया है.
इनमें लापुंग, ओरमांझी और साेनाहातू प्रखंड शामिल है. रांची जिले में सभी पीडीएस दुकानदारों के शत प्रतिशत वितरण का समय 15 जून तक दिया गया था, लेकिन अभी तक 57 प्रतिशत चावल ही बांटा जा सका है.
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया है और सभी पीडीएस दुकानदारों को कम से कम 90 फीसदी वितरण का लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया है.
वितरण बढ़ाने के लिए रविवार को भी दुकानें खुली रही ं: लाभुकों को समय पर चावल मिल सके, इसके लिए रविवार को भी जन वितरण प्रणाली की दुकानें खोली गयीं. सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों ने दुकानों का निरीक्षण किया.
रांची जिले में चावल वितरण की स्थिति (16 जून तक)
प्रखंड आवंटन वितरण शेष प्रतिशत
अनगड़ा 572760 kg 476256 kg 96504 kg 83.15
बेड़ो 499270 307915 191355 61.67
बुंडू 301725 23883 962886 79.16
बुढ़मू 466810 244115 222695 52.29
चान्हो 464720 186423 278297 40.12
इटकी 227685 144408 83277 63.42
कांके 881525 500892 380633 56.82
खलारी 233400 146465 86935 62.75
लापुंग 304620 283803 20817 93.17
मांडर 554645 335251 219394 60.44
नगड़ी 240000 36631 203369 15.26
नामकुम 514160 292008 222152 56.79
ओरमांझी 493360 473930 19430 96.06
राहे 279080 248680 30400 89.11
रातू 447785 319785 128000 71.41
सिल्ली 544070 391581 152489 71.97
सोनाहातू 368055 349300 18755 94.90
तमाड़ 618205 511670 106535 82.77
बुंडू नप 64900 53694 11206 82.73
अनुभाजन 2671700 663276 2008424 24.83
कुल 0748475 6204922 4543553 57.53
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement