Advertisement
रांची : सरकार महिलाओं को बना रही सशक्त : नवीन
रांची : हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठा रही है़ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है़ महिलाएं अपने श्रम से आर्थिक सबलता हासिल कर रही हैं. श्री जायसवाल डोरंडा के वन विभाग के सभागार में एनआरएलएम द्वारा […]
रांची : हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठा रही है़ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है़ महिलाएं अपने श्रम से आर्थिक सबलता हासिल कर रही हैं. श्री जायसवाल डोरंडा के वन विभाग के सभागार में एनआरएलएम द्वारा आयोजित हटिया विधानसभा के महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे़
उन्होंने कहा कि महिलाओं का समूह बना कर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है़ बैंक से लोन दिया जा रहा है़ महिलाएं अपने लगन से मुकाम तक पहुंच रही हैं. मौके पर खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और रघुवर सरकार दोनों मिल कर महिलाओं के लिए जितनी भी स्वरोजगार से जुड़ी योजनाएं हैं, उसे चला रही हैं. इन सबका प्रशिक्षण एक जुलाई को खेलगांव में कराया जायेगा़
इस कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र के चयन में आसानी होगी़ महिला सम्मेलन को शांति मरांडी, शालिनी, मो मुमताज एवं संजय राय ने भी संबोधित किया़ कार्यक्रम में केदार भगत, केके गुप्ता, वरुण साहू, जेम्स बांड, हजारी प्रसाद, राहुल कुमार, संजीव साहू, कुश रणदेव सिंह, कंवलजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement