17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची : महिलाएं अब अबला नहीं रहीं, सबला बन चुकी हैं : सीपी सिंह

महानगर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोले नगर विकास मंत्री सीपी सिंह रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाएं अब अबला नहीं रहीं, सबला बन चुकी है़ं देश की बेटियां अब सेना में फाइटर प्लेन चला रही है़ं केंद्र […]

महानगर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोले नगर विकास मंत्री सीपी सिंह
रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाएं अब अबला नहीं रहीं, सबला बन चुकी है़ं देश की बेटियां अब सेना में फाइटर प्लेन चला रही है़ं
केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है़ं महिला सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र और राज्य की सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है़ मंत्री श्री सिंह रविवार को महानगर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे़
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के विकास और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है़ सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर महिलाएं योजनाओं का लाभ भी ले रही है़ं
कौशल विकास के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है़ गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये दिये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, एक रुपये में जमीन की रजिस्ट्री, गर्भवती महिलाओं को छह हजार रुपये देना जैसी योजना महिलाओं के प्रति हमारी प्राथमिकता को दर्शाता है़
महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि महिलाओं की सबसे अधिक चिंता केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की रघुवर सरकार ने किया है़ प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि हम पार्टी में भी 35 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता देने का काम कर रहे है़ं महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी बनें, यही पार्टी की सोच है़
कार्यक्रम मेें मनोज मिश्रा, अनिता वर्मा, के के गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, पुनीता राय, शकुंतला जायसवाल, रेखा विजय, रेणु सिंह, ज्योति सिन्हा, वीणा मिश्रा, पुष्पा देवी, नीलम चौबे, मंजू चौरसिया आदि शामिल हुई.
रांची : कुरमी को एसटी में सूचीबद्ध करने की मांग काे लेकर मोरहाबादी मैदान में आयोजित कुरमी महाजुटान में सफल भागीदारी निभाने वाली महिलाओं को रविवार को सम्मानित किया गया. लालपुर के होटल सिटी पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड कुरमी संघर्ष मोर्चा के संयोजक डाॅ राजाराम महतो ने कहा कि किसी भी समाज की धुरी महिलाएं ही होती हैं.
महिलाएं शिक्षित होंगी, तो समाज खुद ब खुद आगे बढ़ेगा.श्री महतो ने कहा कि समाज में दहेज प्रथा तो नहीं है, लेकिन उसकी जगह पर लोग कुछ न कुछ सामान का डिमांड रख देते हैं. इसे हमें जड़ से समाप्त करना है. विशिष्ट अतिथि ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि कुरमी महतो समाज का प्राचीनतम संगठन बाइसी कुटुम है.
इसी के माध्यम से हम समाज को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित कर सकते हैं. उप प्रमुख माधुरी देवी ने कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा. कार्यक्रम में रेखा महतो, पार्वती महतो, रीता महतो, अहिल्या महतो, लीला महतो, यामिनी महतो, अंबालिका महतो, रंगोलता महतो, बिमला महतो, कमला महतो, प्रमीला महतो, नीलू महतो, चंपा महतो आदि को सम्मानित किया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें