Advertisement
रांची : 2019 के चुनाव में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अहम : सिंह
रांची : भाजपा रांची महानगर की ओर से शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया. केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया गया. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के संघर्ष एवं मार्गदर्शन से ही पार्टी यहां […]
रांची : भाजपा रांची महानगर की ओर से शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया. केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया गया. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के संघर्ष एवं मार्गदर्शन से ही पार्टी यहां तक पहुंची है.
2019 के चुनाव में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है. सांसद राम टहल चौधरी ने कहा कि जो निराश नहीं हैं, वो कभी बूढ़ा नहीं हैं. सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि जिस व्यक्ति में आगे की सोचने की शक्ति न हो, वही बूढ़ा है. महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि हर वर्ष वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाता है. कार्यक्रम का संचालन रांची महानगर के महामंत्री केके गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन वरुण साहू ने किया.
जिन्हें किया गया सम्मानित : विश्वंभर झा, रामप्रसाद, प्रेमु मुंडा, ममता शाही, शिवनाथ गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, गायत्री उरांव, मोहन राम, उदय नारायण झा, धनानंद झा, रामप्रवेश सिंह, श्यामचंद महतो, मुंडा उरांव, सुब्रतो दत्ता, सदानंद झा, जगदेव राम व अन्य.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement