रांची : भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम शिबू सोरेन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा सहित बड़ी संख्या में आम लोगों ने कोकर स्थित समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया़ इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उनकी कामना है कि झारखंड भयमुक्त रहे, भ्रष्टाचार मुक्त रहे और यहां की कानून- व्यवस्था अच्छी हो़
Advertisement
झारखंड भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त रहे, यहां की कानून- व्यवस्था अच्छी हो : राज्यपाल
रांची : भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम शिबू सोरेन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा सहित बड़ी संख्या में आम लोगों ने कोकर स्थित समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया़ इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उनकी कामना है कि झारखंड भयमुक्त रहे, […]
राज्य में किसी की भूख से मौत न हो़ पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के ऐसे प्रतीक हैं, जिनके नाम से हमें जाना-पहचाना जाता है़ हमें इस पर गर्व है़ उनका बलिदान हमारी प्रेरणा ही नहीं, अनंत काल तक चलने वाला रास्ता भी है, जिस पर हम सबको चलना है़ अलग राज्य के घोर विरोधी आज धन बल की बदौलत सरकार पर काबिज हैं. पर उन्हें इस बात का एहसास है कि झारखंड वीरों का प्रदेश है़ आनेवाले समय में जनता उनके कुकृत्यों का जवाब देगी़
मौके पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर, आजसूपा के डॉ देवशरण भगत, झामुमो के अंतु तिर्की, सोनू मुंडा, नितिन तिर्की, भाजपा महानगर एससी मोर्चा के महामंत्री रंजन पासवान, जयप्रकाश भल्ला, राजाराम महतो मौजूद थे़
पारंपरिक रीति-रिवाज से की पूजा
महाराज मदरा मुंडा सेवा संस्थान से जुड़े लोगों ने सर्वप्रथम समाधि स्थल पर हड़गड़ी पूजा की़ शिलापट्ट पर धोती बांधी, नीचे सफेद कपड़ा बिछा कर अरवा चावल का आटा, तेल, सिंदूर, डुंबू अर्पित कर पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा की़ इसमें संस्थान की बीना मुंडा, लखिंदर पाहन, जगत मुंडा, प्रतिभा हेमरोम, पहलवान मुंडा, सीताराम मुंडा, बालक पाहन, सुषमा मुंडा, प्रतुल मुंडा, रोशन मुंडा आदि शामिल थे़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement