Advertisement
रांची : ट्रेन में महिला डॉक्टर से बकझक, यात्रियों ने अधेड़ को पीटा
रांची : लोहरदगा से रांची आ रही लोहरदगा ट्रेन में एक महिला डॉक्टर से एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से बकझक हो गयी. इसके बाद ट्रेन के यात्रियों ने उस अधेड़ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया कर उसकी पिटाई कर दी. बाद में महिला डॉक्टर व उस अधेड़ व्यक्ति को रेल थाना रांची लाया गया. […]
रांची : लोहरदगा से रांची आ रही लोहरदगा ट्रेन में एक महिला डॉक्टर से एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से बकझक हो गयी. इसके बाद ट्रेन के यात्रियों ने उस अधेड़ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया कर उसकी पिटाई कर दी. बाद में महिला डॉक्टर व उस अधेड़ व्यक्ति को रेल थाना रांची लाया गया. यहां महिला ने कहा कि उस व्यक्ति के साथ उसकी सिर्फ बकझक हुई थी.
इस कारण लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. रेल थाना रांची के प्रभारी इंस्पेक्टर प्लेयर किस्कू ने बताया कि अधेड़ व्यक्ति ने बताया कि वह फोन पर बात करने खिड़की के पास गया था. महिला डॉक्टर भी खिड़की के पास बैठी थी़ उसने वहां बात करने से मना किया.
इसी बात को लेकर उन दोनों में बकझक हो गयी. इसके बाद अन्य यात्रियों ने छेड़छाड़ समझ कर अधेड़ की पिटाई कर दी. थाना प्रभारी ने बताया कि रेल पुलिस ने महिला को आवेदन देने को कहा, लेकिन महिला ने कहा कि छेड़छाड़ जैसी कोई बात नहीं हुई है और वह चली गयी़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement