23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विवि में अनुबंध पर नियुक्त शिक्षकों ने बनाया संघ

रांची : राज्य के विश्वविद्यालय में अनुबंध पर नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की रविवार को विश्वविद्यालय के जनजातीय भाषा विभाग के अखरा में बैठक हुई. इसमें राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के अनुबंध पर नियुक्त शिक्षक शामिल हुए. शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर संघ बनाने का निर्णय लिया. बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड अनुबंध सहायक प्राध्यापक […]

रांची : राज्य के विश्वविद्यालय में अनुबंध पर नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की रविवार को विश्वविद्यालय के जनजातीय भाषा विभाग के अखरा में बैठक हुई. इसमें राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के अनुबंध पर नियुक्त शिक्षक शामिल हुए.
शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर संघ बनाने का निर्णय लिया. बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड अनुबंध सहायक प्राध्यापक संघ का गठन किया गया. संघ के संचालन को लेकर कोर कमेटी का भी गठन किया गया. कमेटी में विनोद बिहारी विवि से डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ कमलेश कुमार पांडेय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय से डॉ मिथलेश कुमार, डॉ नितिन नीरज, रांची विश्वविद्यालय से डॉ संगीता कुजूर, डॉ जनार्दन कुमार राम, निरंजन महतो, डॉ अरुरिता टूटी, सिदो-कान्हो विश्वविद्यालय से रजनी मुर्मू, शहनवाज खान, राम कुमार, कोल्हान विश्वविद्यालय से डॉ संजय कुमार झा, डॉ अवध, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय से डॉ सुप्रिया सोनालिका, तस्लीम आरिफ और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि से डॉ पास्कल को कोर कमेटी का सदस्य चुना गया. रांची विश्वविद्यालय के निरंजन महतो को कमेटी समन्वयक बनाया गया. बैठक में अनुबंध पर नियुक्त हुए राज्य भर के लगभग 300 से अधिक सहायक प्राध्यापकों ने भाग लिया.
अनुबंध पर नियुक्त शिक्षकों की समस्याओं पर विचार किया गया. बैठक में सरकार से शिक्षकों के मानदेय का जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें